Monkeypox: नाइजीरियाई महिला निकली पॉजिटिव, देश में संक्रमितों की संख्या नौ पहुंचीं

Monkeypox: नाइजीरियाई महिला निकली पॉजिटिव, देश में संक्रमितों की संख्या नौ पहुंचीं

नई दिल्ली। देशभर में मंकीपॉक्स संक्रमितों की तादात दिनों-दिन बढ़ती ही जा रही है। दिल्ली में एक महिला मंकीपॉक्स से संक्रमित पाई गई है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि 31 साल की नाइजीरियाई महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अधिकारी ने बताया कि यह देश में पहली महिला है जिसमें मंकीपॉक्स के संक्रमण की पुष्टि …

नई दिल्ली। देशभर में मंकीपॉक्स संक्रमितों की तादात दिनों-दिन बढ़ती ही जा रही है। दिल्ली में एक महिला मंकीपॉक्स से संक्रमित पाई गई है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि 31 साल की नाइजीरियाई महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अधिकारी ने बताया कि यह देश में पहली महिला है जिसमें मंकीपॉक्स के संक्रमण की पुष्टि हुई है।

सूत्रों ने बताया कि महिला को बुखार के साथ ही उसके हाथ में घाव हो गया हैं। महिला को लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि उसका नमूना जांच के लिये भेजा गया था और बुधवार को उसमें संक्रमण की पुष्टि हुई। उन्होंने बताया कि हाल ही में उसकी किसी विदेश यात्रा की पुष्टि नहीं हुई है।

ये भी पढ़ें – द साउथ प्वाइंट स्कूल खुद का प्रक्षेपित करेगा नैनो-उपग्रह, जानें कहां है यह …