कासगंज: कल शाम थम जाएगा चुनाव प्रचार, प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत

कासगंज: कल शाम थम जाएगा चुनाव प्रचार, प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत

demo image

कासगंज, अमृत विचार। लोकसभा चुनाव के लिए जिले में सात मई को मतदान होगा। सांसद पद के प्रत्याशी पूरे जोर शोर प्रचार में जुटे हुए हैं। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार रविवार की शाम पांच बजे से ही चुनाव प्रचार पर रोक लगा दी जाएगी। ऐसे में प्रत्याशियों का प्रयास है कि वे अंतिम दिन तक प्रचार में पूरी ताकत झोंक दें। अधिक से अधिक मतदाताओं के बीच पहुंचकर प्रत्याशी अपने पक्ष में वोट मांग रहे हैं।

सात मई को एटा-कासगंज लोकसभा क्षेत्र में सांसद पद के लिए मतदान होना है। सांसद पद  के प्रत्याशी घर-घर पहुंचकर अपने समर्थन में वोट मांग रहे हैं। इधर रविवार को चुनाव प्रचार का अंतिम दिन है। ऐसे में प्रत्याशी पूरी ताकत लगाए हुए हैं। मतदाताओं से अपील की जा रही है कि वे उनके समर्थन में वोट दें। देर रात तक नुक्कड़ सभा, जन संपर्क का दौर जारी है। मतदाताओं से पहुंचने के लिए समर्थकों की टीम बनाकर प्रत्याशी हर घर तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं। चुनावी माहौल पूरी तरह चरम पर है।

जिला                        विधानसभा क्षेत्र
कासगंज                    सदर सीट
कासगंज                    पटियाली
कासगंज                    अमांपुर
एटा                           सदर सीट
एटा                           मारहरा

मतदाताओं की नहीं टूटी चुप्पी
चुनाव प्रचार अंतिम चरण में है, लेकिन मतदाता अभी अपनी चुप्पी नहीं तोड़ रहे हैं। ऐसे में प्रत्याशी असमंजस की स्थिति में है। प्रत्याशी और उनके समर्थक तरह तरह के कयास लगा रहे है। अब मतगणना के बाद ही अटकलों पर विराम लग पाएगा।

ये भी पढे़ं- लोकसभा चुनाव: एटा संसदीय क्षेत्र के सुल्तान के लिए तेज हुई सट्टेबाजी, दलीय प्रत्याशियों पर लगाया जा रहा दांव

 

ताजा समाचार

सोशल मीडिया पर पूर्व एमएलसी दीपक सिंह ने शेयर किया ट्रेन टिकट, लिखा-स्मृति ईरानी जी के अमेठी से वापसी का...
असम: कम्प्यूटर इंस्टीट्यूट में लगी भीषण आग, मची चीख पुकार....फंसे दर्जनों छात्र-छात्राएं 
अयोध्या: भाकपा प्रत्याशी अरविंद सेन ने भी निकाला रोड शो
IPL 2024 : पंजाब किंग्स के खिलाफ जीत दर्ज कर सनराइजर्स हैदराबाद की नजरें अंक तालिका में दूसरे पायदान पर
छत्तीसगढ़ में एक युवक ने की एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या, फिर खुद कर ली खुदकुशी
Auraiya Suicide: स्कूल प्रबंधक ने होटल के कमरे में फांसी लगाकर की आत्महत्या...सुसाइड नोट में घरेलू कलह का किया जिक्र