रुद्रपुर: जिले में गन्ने की प्रजाति सीओ 118 को दिया जा रहा बढ़ावा

रुद्रपुर: जिले में गन्ने की प्रजाति सीओ 118 को दिया जा रहा बढ़ावा

रुद्रपुर, अमृत विचार। जिले में गन्ने की प्रजाति 0238 में लाल सड़न रोग यानी रेड रॉट नाम की बीमारी के चलते गन्ना विकास विभाग किसानों को सीओ 118 प्रजाति का गन्ना लगाने के साथ ही विभिन्न प्रजाति का गन्ना लगाने के लिए प्रोत्साहित कर रहा है। ताकि गन्ने की इस प्रजाति को धीरे-धीरे कम किया जा सके।

यहां बता दें कि ऊधमसिंह नगर में 24077.590 हेक्टेयर में किसान गन्ने का उत्पादन करता है। वर्ष 2016-17 से पहले जनपद में गन्ने की प्रजाति 0238 का उत्पादन 97 फीसदी तक हो रहा था। इस दौरान उत्तर प्रदेश में रेड रॉट बीमारी गन्नों में देखी गयी। उत्तराखंड के नादेही में भी इस प्रकार की बीमारी देखने को मिली थी। इसके बाद से इस प्रजाति के गन्ने का उत्पादन कम से कम करने के लिए किसानों को जागरूक किया जाने लगा।

गन्ना विकास विभाग के अधिकारियों के अनुसार किसानों को 0238 गन्ने की प्रजाति के उत्पादन के स्थान पर सीओ 118, 185, 13235 और 12201 प्रजाति का गन्ना लगाने के लिए जागरूक किया जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार रेड रॉट बीमारी को देखते हुए आने वाले दिनों में जनपद में इस प्रजाति के गन्ने का उत्पादन बंद कर दिया जाएगा। ताकि किसानों को कम से कम नुकसान हो।

गन्ने की प्रजाति 0238 में रेड रॉट की बीमारी को देखते हुए किसानों को गन्ने की प्रजाति सीओ 118 समेत अन्य प्रजाति का गन्ना लगाने के लिए जागरूक किया जा रहा है। ताकि किसानों को इस प्रजाति का गन्ना लगाने से नुकसान न झेलना पड़े।

-कपिल मोहन, सहायक गन्ना आयुक्त, ऊधमसिंह नगर        

ताजा समाचार

मुरादाबाद: हत्याकांड में सेवानिवृत्त बैंक मैनेजर की भूमिका संदिग्ध, शुरू हुई जांच
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर कई ट्रेनें लेट, जमा हुई भीड़, पुलिस ने कहा- भगदड़ जैसे बने हालात, रेलवे ने किया इनकार
रामपुर: वीर बहादुर स्पोटर्स कॉलेज गोरखपुर ने रायबरेली को 6-0 से दी करारी शिकस्त
शाहजहांपुर: सहकारी समिति के गोदाम में सचिव का शव फंदे से लटका मिला
चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को चार विकेट से हराया, ऋतुराज और रचिन ने जड़े अर्धशतक
दूसरों का स्वास्थ्य सुधारने में बिगड़ रही नर्सों के बच्चों की सेहत, बढ़ रहा आक्रोश, जानिए क्या बोले राजकीय नर्सेज संघ के महामंत्री