शाहजहांपुर: 15 दिन में बढ़ गए 9 हजार 732 वोटर, अब इतनी हुई मतदाताओं की कुल संख्या

शाहजहांपुर: 15 दिन में बढ़ गए 9 हजार 732 वोटर, अब इतनी हुई मतदाताओं की कुल संख्या

शाहजहांपुर, अमृत विचार। लोकसभा चुनाव में मतदाता बनने के लिए भारत निर्वाचन आयोग की ओर से एक अप्रैल से 15 अप्रैल के बीच वोटर बनवाने का अवसर दिया गया था। जिसमें युवा वोटरों ने काफी उत्साह दिखाया और बीएलओ के माध्यम से अपना वोट बनवाया। जिसके परिणाम स्वरूप जिले में लोकसभा चुनाव में 23 जनवरी 2024 को मतदाताओं की संख्या 2322102 थी, वह 25 अप्रैल 2024 को बढ़कर 2331834 तक जा पहुंची है। 

वोटर अभियान में जिले में 9 हजार 732 वोटर बढ़ गये हैं। जिसमें महिला वोटर 4 हजार 603 और 5 हजार 136 पुरुष वोटर लोकसभा चुनाव में बढ़ गये है। अब सांसद चुनने के लिए मतदाताओं की संख्या कुल 2331834 हो गई है। इस बार लोकसभा व विधानसभा ददरौल उपचुनाव में भी 10-10 प्रत्याशियों ने चुनाव रणभूमि में विजय को संघर्ष शुरू कर दिया है। थर्ड जेंडर 150, 1309 सर्विस मतदाता हैं। वहीं 20567 दिव्यांग मतदाता, 85 प्लस वोटर्स 20861 भी अपने मत का प्रयोग 13 मई को मतदान में करेंगे। 

विधानसभावार मतदाता
131 कटरा-193038 पुरूष, 162042 महिला, थर्ड जेंडर 24
132 जलालाबाद-209017 पुरूष,  175201 महिला, थर्ड जेंडर 08
133 तिलहर-201817 पुरूष, 176944 महिला, थर्ड जेंडर 14
134 पुवायां- 216718 पुरूष, 192257 महिला,थर्ड जेंडर 13
135 शाहजहांपुर- 230489 पुरूष, 200462 महिला, थर्ड जेंडर 39
135 ददरौल- 200362 पुरूष, 173436 महिला, थर्ड जेंडर 52

18-19 उम्र के वोटर विधानसभावार: 
कटरा-8818
जलालाबाद-9325
तिलहर- 8553
पुवायां एससी- 8750
शाहजहांपुर- 8200
ददरौल- 8914

20-29 उम्र के मतदाता
कटरा-70145
जलालाबाद-79026
तिलहर- 72674
पुवायां -75250
शाहजहांपुर- 73554
ददरौल-73538

पंद्रह दिन चले मतदाता पंजीकरण अभियान में बढ़े मतदाताओं के पहचान पत्र बनाए जा रहे हैं। अब लोकसभा चुनाव में मतदाताओं की संख्या फाइनल हो गई है। चुनाव की अन्य तैयारियां चल रही हैं।- संजय कुमार पांडेय, एडीएम प्रशासन।

ये भी पढे़ं- शाहजहांपुर: धधक रही थी भट्ठी...बन रही कच्ची शराब, तभी पहुंच गई पुलिस, तीन लोगों को दबोचा

 

ताजा समाचार

गला दबाकर की गयी थी सेवानिवृत्त शिक्षिका की हत्या, गोंडा पुलिस ने किया खुलासा 
हल्द्वानी: अराजकतत्वों ने बस चालक का सिर फोड़ा, परिचालक से बैग व टिकट मशीन छीनने का भी किया प्रयास
बदायूं: बाट माप मरम्मत कर्ता का लाइसेंस विभाग ने किया निलंबित, रिपोर्ट दर्ज
अयोध्या में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में किया प्रचार 
'अपने सभी बड़े नेताओं के साथ कल भाजपा मुख्यालय जाऊंगा, वे जिन्हें भी...', बिभव की गिरफ्तारी के बाद बोले केजरीवाल
चुनावी खर्च में गठबंधन प्रत्याशी से पीछे हैं बीजेपी की राजरानी, तनुज ने 31 लाख तो भाजपा प्रत्याशी ने खर्च किए 18.63 लाख