कासगंज: नैतिकता के मार्ग पर चलकर सनातन को बचाना होगा: शंकराचार्य

कासगंज: नैतिकता के मार्ग पर चलकर सनातन को बचाना होगा: शंकराचार्य

कासगंज, अमृत विचार। नैतिकता के मार्ग पर चलकर सनातन धर्म को बचाना होगा। यदि अनैतिकता के मार्ग पर चले तो इसके परिणाम ठीक नहीं होंगे। सनातन धर्म में गौ सेवा सर्वोपरि मानी गई है। हमें गौ रक्षा करनी है और सनातन धर्म को बचाना है।

सनातन के लिए पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह ने अपनी कुर्सी को भी त्याग दिया था। हमें भी सब कुछ त्याग कर अपने धर्म की रक्षा को सर्वोपरि मानना है।। यह कहना है शंकराचार्य स्वामी प्रज्ञानंद सरस्वती का।

शहर के वांकनेर स्थित एसकेवी पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में शंकराचार्य स्वामी प्रज्ञानंद सरस्वती ने प्रवचन दिए। उन्होंने कहा कि आपके हृदय में भगवान का वास है तो श्रीहरि पाप, पाखंड, रजोगुण, तमोगुण से हमेशा दूर रखते हैं। भगवान का उन्हीं लोगों के हृदय में वास होता है, जो सत्कर्म करते हैं। अनैतिक कमाई का लाभ तो कोई भी उठा सकता है। परंतु तुम्हारे अनैतिक कर्मों को तुम्हें ही भोगना होगा। 

इसलिए कर्म करनें में सावधानी बरतें। हमें गो सेवा और गो रक्षा को सर्वोपरि मानना चाहिए। इसी में सनातन धर्म की भलाई है। उन्होंने अपने प्रवचन के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को भी याद किया। कहा कि आज उनकी कर्मभूमि पर प्रवचन देने आए हैं। यहां लोग जो प्रवचन सुन रहे हैं उन्हें पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह से प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने सनातन धर्म की रक्षा के लिए अपनी कुर्सी का मोह त्याग दिया। 

भगवान राम के मंदिर निर्माण की अहम भूमिका पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की है। उन्होंने राम मंदिर निर्माण के लिए ऐसा आंदोलन खेड़ा जो देश में ही नहीं बल्कि विश्व में एक नई मिसाल बन गया। इसी तरह के सनातन धर्म के लोग आज हमारे देश में होने चाहिए। 

उन्होंने सभी सनातनी प्रेमियों से धर्म की रक्षा के लिए आवाहन किया और संकल्प दिलाया। इस दौरान प्रदेश के बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री संदीप सिंह, एमएलसी रजनीकांत माहेश्वरी, भाजपा नेत्री कुमकुम वार्ष्णेय, सुनील वार्ष्णेय, जितेंद्र वार्ष्णेय, अखिलेश अग्रवाल, सतीश गुप्ता, कबीर प्रताप सिंह, दीपक कुमार, डॉ. मनोज शर्मा के अलावा बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

ये भी पढे़ं- कासगंज: लोकसभा चुनाव को लेकर बढ़ गई पुलिस की सक्रियता, जिले के सभी थाना क्षेत्रों में अर्द्धसैनिक और पुलिस बल ने किया पैदल मार्च

 

ताजा समाचार

MP News: शिवपुरी कलेक्टर कार्यालय में भीषण आग, कई विभागों के दस्तावेज जलकर खाक 
माता वैष्णो देवी के दर्शन करने वाले तीर्थयात्रियों को प्रसाद के रूप में दिया जाएगा पौधा 
बहराइच: जमीन का हिस्सा मांगने पर बड़े भाई ने चाकू से किया हमला, अस्पताल में भर्ती
CM ममता बनर्जी ने कहा- बीजेपी के अन्याय का बदला लेगा बंगाल, निश्चित रूप से बांग्ला विरोधियों का होगा सफाया
रामलला के दर्शन को अयोध्या जा रही बस की ट्रक से टक्कर, ड्राइवर की मौत...दो दर्जन श्रद्धालु घायल
सुनील गावस्कर ने की रोहित शर्मा की पारी की तारीफ, कहा- टी20 विश्व कप से पहले सकारात्मक संकेत