सीतापुर में बड़ा सड़क हादसा-पुलिया तोड़कर सूखी नहर में गिरा ट्रैक्टर, तीन मासूम बच्चों की मौत 

सीतापुर में बड़ा सड़क हादसा-पुलिया तोड़कर सूखी नहर में गिरा ट्रैक्टर, तीन मासूम बच्चों की मौत 

सीतापुर,अमृत विचार। सदरपुर थाना इलाके में खेतों में गन्ने की बुआई कर वापस जा रहे ट्रैक्टर नहर की पुलिया तोड़ते हुए नीचे गिरने से चीख पुकार मच गई। ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर नहर की पुलिया तोड़ते हुए नीचे गिरने से तीन मासूम बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में ट्रैक्टर पर सवार चार मासूम बच्चों समेत ट्रैक्टर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घायलों को इलाज के लिए एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां ट्रैक्टर चालक की हालत गंभीर बनी हुई है।

16 - 2024-05-04T184607.721 
                                          
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पहाड़ापुर निवासी विश्राम पुत्र जियालाल अपने खेतो में ट्रैक्टर की मदद से गन्ने की बुआई कर रहे थे। बताया जाता है कि गन्ने की बुआई के उपरान्त वापस आते समय रास्ते में हादसे का शिकार ट्रैक्टर हो गया। 

ये भी पढ़ें -बदायूं: मां, भाभी को सीएचसी पर छोड़कर आ रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, परिवार में मचा कोहराम

ताजा समाचार