महाराष्ट्र विधानसभा: जय श्री राम, जय भवानी, जय शिवाजी के नारों के साथ सदन की कार्यवाही

महाराष्ट्र विधानसभा: जय श्री राम, जय भवानी, जय शिवाजी के नारों के साथ सदन की कार्यवाही

मुंबई।​​​​ महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का पहला शक्ति प्रदर्शन शुरू हो गया है। डिप्टी स्पीकर नरहरि जिरवाल स्पीकर पोस्ट के लिए वोटिंग करा रहे हैं।​​​​ मुंबई के ट्राइडेंट होटल से एकनाथ शिंदे गुट के विधायक बाहर आए। वे सभी राज्य विधानसभा पहुंचेंगे जहां आज अध्यक्ष पद के लिए चुनाव होगा। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री …

मुंबई।​​​​ महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का पहला शक्ति प्रदर्शन शुरू हो गया है। डिप्टी स्पीकर नरहरि जिरवाल स्पीकर पोस्ट के लिए वोटिंग करा रहे हैं।​​​​ मुंबई के ट्राइडेंट होटल से एकनाथ शिंदे गुट के विधायक बाहर आए। वे सभी राज्य विधानसभा पहुंचेंगे जहां आज अध्यक्ष पद के लिए चुनाव होगा। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उनके गुट के अन्य विधायक मुंबई में विधानसभा पहुंचे। मुंबई में भाजपा विधायक विधानसभा पहुंचे। विधानसभा में अध्यक्ष पद के लिए आज मतदान होगा। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, राहुल नार्वेकर और अन्य भाजपा विधायक मुंबई में राज्य विधानसभा पहुंचे। राहुल नार्वेकर को महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष पद के उम्मीदवार हैं।

महाराष्ट्र विधानसभा पहुंचने के बाद आदित्य ठाकरे ने कहा कि मुझे आज राज्य विधानसभा की बैठक में भाग लेना है इसलिए मैं आरे वन और MMRCL भूमि विरोध में हिस्सा नहीं ले पाऊंगा। मैं विनम्रतापूर्वक नई सरकार से अपने फैसले पर पुनर्विचार करने का आग्रह करता हूं। इस परीक्षा (फ्लोर टेस्ट) से पहले विधायकों की नैतिकता की परीक्षा है। शिवसेना ने व्हिप जारी किया है। आने वाले समय में पता चलेगा कि किसके ख़िलाफ़ कार्रवाई की जाएगी।

विधानसभा के भीतर भाजपा के विधायकों ने जय भवानी, जय शिवाजी और जय श्री राम के नारे लगाए हैं। स्पीकर चुनाव पर NCP के जयंत पाटील ने कहा कि अभी चुनाव कराया जा रहा है, लेकिन हम कब से मांग कर रहे थे। अब समझ आया कि क्यों नहीं अब तक इलेक्शन हुआ?

शिवसेना में मचे घमासान को देखते हुए विधानसभा के भीतर उसका दफ्तर सील कर दिया गया है। वहीं उद्धव ठाकरे की ओर से सुनील प्रभु और एकनाथ शिंदे की ओर से भारत गोगावाले ने व्हिप जारी  किया।

विधानसभा कार्यवाही की वीडियो रिकॉर्डिंग की जाएगी। इसके लिए 9 कैमरे लगाए गए हैं। एक कैमरा का फोकस सीधे विधानसभा अध्यक्ष के चेयर पर रखा गया है। सियासी घमासान के बीच शिवसेना ने अपने नेताओं से वफादारी का हलफनामा देने के लिए कहा है। पार्टी क्रम में सबसे निचले स्तर उप-शाखा प्रमुखों से शुरू होने वाले सभी पदाधिकारियों को यह शपथ पार्टी मुख्यालय पर जमा करवाना है।

शिवसेना ने मुखपत्र सामना के लेख में देवेंद्र फडणवीस पर निशाना साधा है। इसमें कहा गया है कि शिंदे मुख्यमंत्री बने और उनके मंत्रिमंडल में देवेंद्र फडणवीस को डिप्टी CM का पद स्वीकार करना पड़ा यही असली भूकंप है। आगे लिखा- फडणवीस फिर आए लेकिन वे इस तरह से ‘आधे’ आएंगे, ऐसा किसी को नहीं लगा था। अब राज्य में क्या होगा?

शिवसेना के राजन साल्वी ने स्पीकर पद के उम्मीदवार हैं, जिसके बाद पार्टी ने महाराष्ट्र विधानसभा के अध्यक्ष के चुनाव के लिए शिवसेना ने व्हिप जारी किया है। शिवसेना चीफ व्हिप सुनील प्रभु ने शिवसेना के विधायकों को 3 और 4 जुलाई को विधानसभा में हाजिर रहने को कहा है। कांग्रेस और NCP ने भी अपने विधायकों को कल विधानसभा में उपस्थित होने को कहा है।

ये भी पढ़ें  : शिंदे के नेतृत्व वाले शिवसेना गुट ने विधान भवन में विधायक दल के कार्यालय को किया सील