IPL 2022: सीएसके की चिंता बढ़ी, भारत आने के लिए मोईन अली को नहीं मिला वीजा, फ्रेंचाइजी ने 8 करोड़ में किया था रिटेन

IPL 2022: सीएसके की चिंता बढ़ी, भारत आने के लिए मोईन अली को नहीं मिला वीजा, फ्रेंचाइजी ने 8 करोड़ में किया था रिटेन

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग 2022 सीजन का आगाज 26 मार्च से होना है। सभी टीमों ने पूरी तैयारियां कर ली हैं। इस बीच महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की टेंशन काफी बढ़ गई है। दरअसल, स्टार ऑलराउंडर मोईन अली को पिछले 20 दिनों से भारत आने के लिए वीजा …

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग 2022 सीजन का आगाज 26 मार्च से होना है। सभी टीमों ने पूरी तैयारियां कर ली हैं। इस बीच महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की टेंशन काफी बढ़ गई है। दरअसल, स्टार ऑलराउंडर मोईन अली को पिछले 20 दिनों से भारत आने के लिए वीजा नहीं मिला है।

क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, चेन्नई फ्रेंचाइजी के सीईओ काशी विश्वनाथन ने कहा कि उम्मीद है मोइन अली को भारत आने की अनुमति जल्द ही मिल जाएगी। इसके बाद वह चेन्नई सुपर किंग्स टीम के ट्रेनिंग कैम्प को जॉइन कर लेंगे। यह कैम्प पिछले एक महीने से गुजरात के सूरत शहर में लगा है। उन्होंने आगे कहा- मोईन ने हमें बताया है कि वह कागजात मिलने के बाद अगली फ्लाइट से उड़ान भरेंगे। बीसीसीआई ने भी हमारी मदद के लिए इस मामले में खुद को शामिल किया है। हमें उम्मीद है कि उन्हें सोमवार, 21 मार्च तक पेपर मिल जाएंगे।

8 करोड़ में चेन्नई ने किया था रिटेन
मोईन अली ने पिछले साल अपने ऑलराउंड प्रदर्शन से चेन्नई को चौथा खिताब जिताने में अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने 15 मैचों में 357 रन बनाने के अलावा 6 विकेट भी चटकाए थे। यही कारण भी था कि फ्रेंचाइजी ने उन्हें आईपीएल 2022 के लिए भी 8 करोड़ में रिटेन किया। आईपीएल के ओवरऑल 15 मैचों में उन्होंने 666 रन बनाने के साथ-साथ 16 विकेट भी लिए हैं।

सूरत में लगा है सीएसके का ट्रेनिंग कैंप
चेन्नई सुपर किंग्स ने अपना ट्रेनिंग कैंप सूरत में लगाया है। जहां टीम के खिलाड़ी कप्तान एमएस धोनी समेत जमकर पसीना बहा रहे हैं। चेन्नई चार बार आईपीएल का खिताब अपने नाम कर चुकी है और इस बार भी फैंस को एक और ट्रॉफी की उम्मीद रहेगी।

ये भी पढ़ें : केरल : मल्लापुरम में फुटबॉल मैच के दौरान टूट गया स्टैंड, 200 से ज्यादा दर्शक घायल