सीएम भगवंत मान ने स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला को किया बर्खास्त, रिश्वत मांगने के लगे हैं आरोप

सीएम भगवंत मान ने स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला को किया बर्खास्त, रिश्वत मांगने के लगे हैं आरोप

चंडीगढ़। पंजाब के सीएम भगवंत मान ने भ्रष्टाचार को लेकर सख्त तेवर दिखाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। भगवंत मान ने भ्रष्टाचार के आरोप में अपने स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला को मंत्रिमंडल से हटा दिया है। जानकारी के मुताबिक विजय सिंगला ने ठेके देते हुए एक परसेंट कमीशन की मांग रखी थी। विजय सिंगला के खिलाफ …

चंडीगढ़। पंजाब के सीएम भगवंत मान ने भ्रष्टाचार को लेकर सख्त तेवर दिखाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। भगवंत मान ने भ्रष्टाचार के आरोप में अपने स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला को मंत्रिमंडल से हटा दिया है। जानकारी के मुताबिक विजय सिंगला ने ठेके देते हुए एक परसेंट कमीशन की मांग रखी थी। विजय सिंगला के खिलाफ पक्के सबूत मिलने के बाद भगवंत मान ने विजय सिंगला को मंत्री पद से हटाया है। विजय सिंगला पर कार्रवाई करते हुए भगवंत मान ने कहा, अरविंद केजरीवाल ने मुझे कहा था कि मैं एक पैसे की रिश्तखोरी, बेईमानी बर्दाश्त नहीं कर सकता। मैंने वचन दिया था ऐसा नहीं होगा। हम आंदोलन से निकले हुए लोग हैं और वो आंदोलन भ्रष्टाचार के खिलाफ था।

ये भी पढ़ें- लद्दाख में वाहन पलटने से उसमें फंसे 12 लोगों को सेना के जवानों ने बचाया