बुलंदशहर: बदमाशों ने किया व्यापारी का मर्डर, लूटे 4 लाख

बुलंदशहर। जिले के स्याना में एक गुड़ व्यापारी की बदमाशों ने हत्या कर के चार लाख रुपए लूट लिए। घटना से गुस्साए सभी व्यापारियों ने बाजार बंदकर शहर में जाम लगा दिया। आज शनिवार सुबह स्याना कोतवाली क्षेत्र के व्यापारी प्रदीप अपनी दुकान जा रहे थे। बाइक सवार गुंडों ने व्यापारी प्रदीप को गोली मार …
बुलंदशहर। जिले के स्याना में एक गुड़ व्यापारी की बदमाशों ने हत्या कर के चार लाख रुपए लूट लिए। घटना से गुस्साए सभी व्यापारियों ने बाजार बंदकर शहर में जाम लगा दिया। आज शनिवार सुबह स्याना कोतवाली क्षेत्र के व्यापारी प्रदीप अपनी दुकान जा रहे थे। बाइक सवार गुंडों ने व्यापारी प्रदीप को गोली मार दी और पैसे लूट लिए। जिसके बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें स्थानीय व्यापारियों ने स्याना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, व्यापारी प्रदीप मेरठ मेडिकल रेफर कर दिया गया। जहां व्यापारी की मौत हो गई।
गठित की गई पुलिस की तीन टीम
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। व्यापारी प्रदीप की मौत के बाद गुस्साए व्यापारियों ने बाजार बंद कर शहर में जाम लगा दिया। नवीन मंडी स्याना के अध्यक्ष विनय अग्रवाल ने कहा कि प्रदीप का मंडी के कई व्यापारियों से रुपयों के लेनदेन को लेकर किसी अन्य व्यापारी से झगड़ा चल रहा है।
जिसमें 10 साल पहले भी व्यापारी प्रदीप के साथ अन्य व्यापारियों ने मारपीट की थी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। SSP सन्तोष कुमार सिंह का कहना है कि व्यापारी के हत्यारों को जल्द पकड़ लिया जाएगा। पुलिस की तीन टीम गठित की गई हैं।
पढ़ें-IPL 2022: दिल्ली कैपिटल्स ने लॉन्च की नई जर्सी, इस लुक में नजर आएंगे धुरंधर, देखें वीडियो