बरेली: मस्जिदों में उत्साहपूर्वक अदा की गई ईद-उल-अज़हा की नमाज़

बरेली, अमृत विचार। महामारी के चलते केवल 50 लोगों को ही ईद-उल-अज़हा की नमाज़ पढ़ने की अनुमति थी। नमाज़ के बाद लोगों ने जानवरों को ज़िबह कर कुर्बानी देकर, रस्म अदा की। इस बीच बारिश ने नमाज़ियों को परेशान किया। सुबह से ही हो रही रिमझीम बरसात के चलते मस्जिदों तक लोग भीगते हुए नमाज़ …
बरेली, अमृत विचार। महामारी के चलते केवल 50 लोगों को ही ईद-उल-अज़हा की नमाज़ पढ़ने की अनुमति थी। नमाज़ के बाद लोगों ने जानवरों को ज़िबह कर कुर्बानी देकर, रस्म अदा की। इस बीच बारिश ने नमाज़ियों को परेशान किया। सुबह से ही हो रही रिमझीम बरसात के चलते मस्जिदों तक लोग भीगते हुए नमाज़ अदा करने पहुंचे।
ईदगाह में सुबह 10 बजे, दरगाह आला हज़रत स्थित राजा मस्जिद में 10:30 बजे और मस्जिद ताज्जुशरिया में सुबह 6:30 बजे ईद-उल-अज़हा की नमाज़ अदा की गई। नमाज़ के बाद लोगों ने देश में अमन और शांति के लिए दुआ भी की। वहीं अपील की गई कि जो भी साहिबे निसाब यानी शरई मालदार हैं वह कुर्बानी ज़रूर करें। दरगाह आला हजरत पर नमाज़ से पहले रास्तों को बंद कर दिया गया था। सीमित संख्या में ही लोगों को अंदर जाने की इजाज़त थी।
इसे भी पढ़ें…