बहराइच: बेटे की मौत के गम में मां ने फांसी लगाकर दी जान, दो बेटियों के बाद हुआ था बेटा

बहराइच: बेटे की मौत के गम में मां ने फांसी लगाकर दी जान, दो बेटियों के बाद हुआ था बेटा

बहराइच। जिले के झांसा बनवारी गांव निवासी एक महिला ने अरसे बाद बेटे को जन्म दिया था। लेकिन बीते माह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। इससे वह सदमे में चली गई। रविवार को महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। पोस्टमार्टम हाउस के बाहर …

बहराइच। जिले के झांसा बनवारी गांव निवासी एक महिला ने अरसे बाद बेटे को जन्म दिया था। लेकिन बीते माह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। इससे वह सदमे में चली गई। रविवार को महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। पोस्टमार्टम हाउस के बाहर सैकड़ों की भीड़ गांव से पहुंच गई।

राम गांव थाना क्षेत्र के ग्राम झांसा बनवारी गांव निवासी रिंकी (35) पत्नी तीरथ राम की दो बेटियां हैं। मृतक महिला के पिता प्रमोद कुमार ने बताया कि चार माह बाद बेटे ने जन्म लिया था। इससे सभी काफी खुश थे। लेकिन कुछ माह पहले उसकी तबियत खराब हुई। इस पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। मेडिकल कॉलेज के बॉल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर केके वर्मा ने इलाज शुरू किया था।

लेकिन मासूम की मौत हो गई थी। जिस पर महिला सदमें में चली गई। महिला तभी से अर्ध विक्षिप्त हालत में रहने लगी। उसने रविवार को फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस को सूचना मिली तो मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। महिला के मौत की सूचना पाकर सैकड़ों की संख्या में गांव के लोग पोस्टमार्टम हाउस के पास जमा हो गए।

यह भी पढ़ें:-अयोध्या में दुर्गा अष्टमी पर साधु ने देवी जी को अर्पित कर दी हथेली