रायबरेली: सड़क दुर्घटना में पीएसी जवान की मौत, दो घायल

रायबरेली। रायबरेली जिले के लालगंज गेगासो मार्ग पर बीती शनिवार की रात दस बजे के करीब बोलेरो जीप व फॉर्च्यूनर कार की आमने सामने भिडंत हो गयी जिससे बोलेरो चालक की मौत हो गयी और फॉर्च्यूनर सवार दो लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये। घटना स्थल दोसड़का से मिली जानकारी के अनुसार 12 बटालियन …
रायबरेली। रायबरेली जिले के लालगंज गेगासो मार्ग पर बीती शनिवार की रात दस बजे के करीब बोलेरो जीप व फॉर्च्यूनर कार की आमने सामने भिडंत हो गयी जिससे बोलेरो चालक की मौत हो गयी और फॉर्च्यूनर सवार दो लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये। घटना स्थल दोसड़का से मिली जानकारी के अनुसार 12 बटालियन पीएसी फतेहपुर में चालक पद पर कार्यरत सिपाही धर्मेन्द्र सिंह पुत्र भगौती प्रसाद निवासी बादपुर थाना मांडा प्रयागराज लखनऊ बुलेरो ठीक कराने गया था।
वापस रात नौ दस बजे के करीब फतेहपुर जा रहा था तभी सामने से आ रही फॉर्च्यूनर कार से टक्कर हो गयी, जिससे वो गम्भीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर लालगंज पुलिस ने उसे सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने सिपाही धर्मेन्द्र को मृतक घोषित कर दिया। वहीं फॉर्च्यूनर सवार जबरौली मोहनलालगंज निवासी रोहित और हरिस्चन्द्र भी घायल हुये है। मामले मे लालगंज पुलिस ने कानूनी कार्यवाही की है।