कानपुर में बिठूर महोत्सव में CM Yogi बाेले- अंग्रेज चले गये लेकिन अपने मानक उत्तराधिकारियों को यहीं छोड़ गये, जिन्होंने पूरे देश को लूटा....
विकास कार्यों का जायजा लेकर कानून व्यवस्था की करेंगे समीक्षा

कानपुर, अमृत विचार। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को कानपुर पहुंचे। यहां वह नगर निगम स्मार्ट सिटी व मेट्रो के कार्यों का निरीक्षण करेंगे। मुख्यमंत्री चुन्नीगंज स्थित कन्वेंशन सेंटर और पास स्थित मेट्रो के नव निर्मित चुन्नीगंज भूमिगत मेट्रो स्टेशन का भी निरीक्षण करेंगे। यह दोनों प्रोजेक्ट लगभग पूरे हो चुके हैं। आखिरी चरण में फिनिशिंग का काम चल रहा है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज शहर में साढ़े चार घंटे रहेंगे। इस दौरान चुन्नीगंज में कन्वेंशन सेंटर और मेट्रो का भूमिगत स्टेशन देखने के बाद सरसैयाघाट स्थित नवीन सभागार में जनप्रतिनिधियों व अफसरों के साथ बैठक में विकास कार्यों, कानून-व्यवस्था की समीक्षा करेंगे। मुख्यमंत्री क्रीडा समेत विकास योजनाओं की प्रगति जानेंगे।
सपा विधायक अमिताभ बाजपेई ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज कानपुर में आए है। वह विकास कामों को लेकर बैठक भी कर रहे हैं। इस बैठक में सपा विधायकों को भी बुलाया जाना चाहिए। उनके सामने शहर की समस्याओं को लेकर हम भी अपनी बात रख लेते। साथ ही उन्होंने कहा कि विपक्ष के नेताओं को बुलाने पर अधिकारियों की वह कमियों को भी बताएंगे।
बिठूर महोत्सव के प्रतिभागी कलाकारों के सम्मान कार्यक्रम में सम्मिलित हुये मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान (सीएम-युवा) के अंतर्गत जनपद कानपुर के 1,302 उद्यमियों को ₹5.42 करोड़ का ऋण वितरण, 329 नवनियुक्त आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को नियुक्ति पत्र वितरण एवं मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के 127 लाभार्थियों को 6.35 करोड़ सहायता राशि का वितरण किया जायेगा।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने मिट्टी के चाक के स्टॉल का निरीक्षण किया। कानपुर के लेदन कन्नौज का फेस वास, कानपुर के कपड़ा उद्योग, ग्रामोद्योग के उत्पाद को देखा। सीएम योगी आदित्यनाथ स्टॉल पर जा रहे हैं। बनारस के स्टॉल पर जाकर पूछा कि यह कहां कि साड़ी है। इसके साथ ही हैंडमेड जूट लकड़ी से बने उत्पाद देखें। उनके साथ में विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना और क्षेत्रीय विधायक अभिजीत सिंह सांगा मौजूद हैं।
सीएम योगी आदित्यनाथ बिठूर में आयोजित महोत्सव में शंस्त्रों की प्रदर्शनी में पहुंचे, विशेष रूप से यहां पौराणिक शस्त्रों को एकत्र किया गया है। सीएम योगी ने लड़ाई के दौरान पहने जाने वाले ढाल और कवच का वजन भी पूछा।
सीएम योगी आदित्यनाथ बिठूर में आयोजित महोत्सव के मंच पर पहुंचे
शौर्य और पराक्रम के प्रतीक गदा सीएम योगी आदित्यनाथ को विधायक अभिजीत सिंह सांगा ने दिया। मराठा प्रतिनिधियों के द्वारा 200 प्रतिनिधि 36 जिलों से महाराष्ट्र से आए हैं उन्होंने मराठा पगड़ी सीएम योगी आदित्यनाथ को पहनाई।
डिफेंस कॉरीडोर, रिंग रोड से बिठूर सुसज्जित हो रहा है। ब्रहम्मावर्त कॉरीडोर की मांग है। कल्याणपुर से बिठूर तक आने वाली रोड को चौड़ीकरण की मांग विधायक अभिजीत सिंह सांगा ने मांग की। इसके साथ ही सीएम योगी आदित्यनाथ ने दो किताबों का विमोचन किया। नानाराव पेशवा स्मारक बिठूर में आयोजित कार्यक्रम में सतीश महाना मंच से बोल रहे हैं उन्होंने कहा कि बिठूर सभी संस्कृतियों को संगम है। पुरातन और नवीनतम स्वरूप यहां दिखता है।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने विवेक यादव, 5 लाख रुपये लाइब्रेरी, सूरज कुमार 4 लाख 50 हजार, साबिया शेख 5 लाख बुटिक, मनेशिया कुशवाहा, प्रशांत सिंह 5 लाख। आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को चिन्ह, लाभार्थियों को दुर्घटना राशि दी।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का संबोधन शुरू
सीएम योगी आदित्यनाथ ने संबोधन के दौरान कहा कि गंगा मैया की जय, छत्रपति शिवाजी महाराज की जय। बिठूर महोत्सव के आयोजन में 1885 के प्रथम स्वतंत्रता सेनानी के महानायक नानाराव पेशवा की स्थली पर यह कार्यक्रम हो रहा है।
बिठूर के केंद्र को अपना केंद्र बिंदु बनाकर भारत की आजादी के लिये के लड़ने वाले नानाराव पेशवा की आज जयंती है। बिठूर महोत्सव का मुख्य समारोह यह संयोग अद्भुत है। मैं यूपी की ओर से उन्हें कोटि कोटि विनम्र श्रद्धाजंलि देता हूं। हम जानते हैं कि बिठूर आध्यत्मिक धरोहर है। ब्रहम्मा जी ने तप के लिये जिस समय का उपयोग किया महर्षि बाल्मिकी के सानिध्य की देख रेख में लव कुश का का लालन पालन हुआ। यहां ध्रव टीला है। भौगौलिक छठा है कि गंगा के किनारे यह कानपुर की आत्मा है। बिठूर कानपुर की आत्मा है।
भारत की स्वाधीनता के लिये नाना जी ने केंद्र बनाकर यही वह धरती है। जहां लक्ष्मीबाई ने यहां बचपन बीता यहां युद्ध का कला सीखी उन्होंने यह वह भूमि है। जहां क्रांतिकारियों की देवभूमि बनी। नानाराव और लक्ष्मीबाई, तात्याटोपे के नाम पर रक्त का संचार होता है। 1857 में माहनारनी लक्ष्मी बाई ने बिठूर में रहकर युद्ध कला सीखी उसकी वजह से झांसी के किले में अंग्रेज कब्जा नहीं कर पाये थे।
धोखे से अंग्रेजो ने महारानी लक्ष्मीबाई के बारे में छल किया। छल की भनक नहीं लगी नहीं तो नानाराव पेशव और तात्यातोपे की फौज झांसी पहुंच चुकी होती। लेकिन उनके साथ छल हुआ। आज भी अपने शौर्य और पराक्रम के लिये बिठूर जानी जाती है। आज का दिन इसलिये महत्वपूर्ण है कि सरदार भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेच का बलिदान दिवस है। यह आजादी के लिये हंसते हंसते फांसी पर झूल गये।
यह भारत के युवाओं के लिये प्रेरणा है। 1942 से अंग्रेजो भारत छोड़ो महा अभियान को आगे बढ़ाने वाले डाॅ. राम मनोहर लोहिया की भी आज जयंती है। मैं सभी महानायकों को श्रद्धांजलि देता हूं। नया भारत यह अनुसरण करते आगे बढ़ रहा है। कानपुरवासियों और बिठूरवासियों को धन्यवाद देता हूं कि प्रयागराज में कुंभ का भव्य और दिव्य आयोजन हु़आ। 66 करोड़ से अधिक श्रद्धालु आए।
डबल इंजन की सरकार ने वहां व्यवस्था की, लेकिन तब तक आयोजल सफल नहीं हाे सकता था। जब तक अविरल व निर्मल गंगा नहीं होती तो यह साकार नहीं होता। याद करिये इसी कानपुर में सीसामऊ में 2019 से पहले प्रतिदिन 4 करोड़ लीटर सीवर गिरता था। लेकिन आज सीवर प्वाइंट सेल्फी प्वाइंट हो गया है। अविरल गंगा के बगैर कुंभ पर सवाल खड़े हो चुके होते। इसमें कानपुर का धन्यवाद आपका योगदान नहीं होता तो यह सफलता नहीं मिलता।
हम आभारी हैं नमामि गंगा परियोजना के जिससे नमामि गंगा एक्शन प्लान 1986 में बना 2014 के आते आते प्रदूषण और बढ़ गया। गंगा नदी में जलीय जीव नष्ट हो गये। उस समय तमाम प्रश्न हो गये। 2014 में जो पीएम ने सपना देखा वह आज और गबढ़ गया है। गंगा नदी में जलीव जीव व डॉल्फिन दिख रही है। अगर विरासत और विकास की परिकल्पना का साकार स्वरूप हम सबको देखने को मिल रहा है यह बिठूर महोत्सव उसी श्रृंखला की महत्वपूर्ण कड़ी बनने जा रही है।
आज ही कानपुर के मां गंगा के सानिध्य में आगे बढ़ रहा है। कभी टेक्सटाइल और जिन लोगों के लिये भारत के प्रति कानपुर के उद्यांगे बंद कर दिये गये, बेरोजगारी छा गई। देश के चार महानगरों में गिनती हो गई। कनेक्टीविटी बदं हीो गया एयरपोर्ट बंद हो गये। हर जगह लाचारी ही लाचारी होगी। देश के संशाधनों में लूट मचाई हो गई। अंग्रेज चले गये लेकिन अपने मानक उत्तराधिकारियों को यहीं छोड़ गये। जिन्होंने कानपुर ही नहीं पूरे देश को लूट लिया। यहां औद्योगिक वातावरण बनाने के लिये डिफेंस कॉरिडोर, फ्लेटेड रेडीमेड व्यापार बढ़ने जा रहा है। रोड कनेक्टीविटी बढ़ राही है। ग्रीन फील्ड निर्माण भी हो रहा है।
कानपुर नये भारत का नये विकास का महानगर देखने मिल रहा है। 2021 में कानपुर की मेट्रो शुरू हो चुकी है। कुछ महीनें में हम इसके सेकेंड फेस में शुरू करने जा रहे है। मेट्रो सिटी और स्मार्ट सिटी के साथ ही इनोवेशन सिटी बन रहा है।
मुझे कहने से कोई संकोच नहीं नानाराव पेशवना ने बिठूर से पूरे देश के राजाओं को जोड़ने का काम किया। कानपुर में कई विकास की योजनाओं को लेकर चल रहे हैं। आज हमने वृहद योजना को आगे बढ़ाने का काम किया जा रहा है। ब्रह्म्मवर्त कॉरिडोर के निर्माण और सड़क के गैप्स को लेकर काम करेगी मैं विश्वास देता हूं कि काम आगे बढ़ेगा।
फिर कहता हुं महापुरुषों का देश के स्वतंत्रता सेनानियों का जो ऐसे लोगों और जो अभी भी आक्रांताओं को अपना आदर्श मानते हैें, उनको अपने तनिक भी शर्म हो तो इंडोनेशिया के राष्ट्रपति के बयान पर स्मरण करना चाहिये। उन्होंने कहा कि जब हमारा डीएनए जांचा जायेगा तो वह भारतीयता निकलेगा। इस बयान के बाद वह लोग भी महाराण प्रताप और महान क्रांतिकारियों के बारे में श्रद्धा का भाव रखेंगे और भारत को महान बनाने में सहयोग देंगे।
सपाइयों ने पुलिस को सौंपा ज्ञापन
मुख्यमंत्री सीएम योगी आदित्यनाथ के आगमन पर सपाई ज्ञापन देने जा रहे थे। इस दौरान पुलिस ने उनको रोका। तब उन लोगों ने कोतवाली प्रभारी को संबोधित ज्ञापन सपा के पदाधिकारी को सौंपा।
सरसैया घाट स्थित नवीन सभागार पहुंचे योगी
सीएम योगी आदित्यनाथ सरसैया घाट स्थित नवीन सभागार में जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों संग बैठक कर रहे। विकास कार्यों, कानून व्यवस्था और शहर में 50 करोड़ के अटके प्रोजेक्टों पर चर्चा होगी। 70 मिनट तक बैठकों का सिलसिला चलेगा।
भाजपाइयों ने किया स्वागत
सीएम योगी आदित्यनाथ का सांसद रमेश अवस्थी, महापौर प्रमिला पांडेय, सीसामऊ से पूर्व विधायक सुरेश अवस्थी, विधायक महेश त्रिवेदी, पूर्व सांसद सत्यदेव पचौरी, राकेश सचान, शिवराम सिंह, मानवेन्द्र सिंह समेत तमाम भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कन्वेंशन सेंटर के निरीक्षण करने के बाद मेट्रो स्टेशन से निकले
सीएम योगी आदित्यनाथ कानपुर पहुंचे हैं। वह सबसे पहले कन्वेंशन सेंटर पहुंचें। यहां पर महज पांच मिनट रुकने के बाद मेट्रो स्टेशन चुन्नीगंज का निरीक्षण कर रहे हैं। अधिकारियों के साथ वह स्टेशन के अंदर ही है। सीएम योगी आदित्यनाथ बैठक को लेकर मेट्रो स्टेशन से अब निकल गए हैं।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अधिकारियों के साथ सरसैया घाट स्थित जिलाधिकारी कैंप कार्यालय में बैठक कर रहे।
सीएम योगी के कार्यक्रम की तस्वीरें देखिये...
गंगा रिवर फ्रंट का बिठूर के परियर पुल तक विस्तार
मुख्यमंत्री शहर दौरे में कुछ नए विकास कार्यों की घोषणा कर सकते हैं। इसमें गंगा रिवर फ्रंट को बिठूर के परियर पुल तक गंगा पथ के रूप में जोड़ने पर जोर दे सकते हैं। सरसैयाघाट में बैठक के बाद मुख्यमंत्री पुलिस लाइन हेलीपैड से हेलीकाप्टर द्वारा बिठूर महोत्सव के समापन समारोह में शामिल होने के लिए रवाना होंगे। यहां संबोधन के साथ वह प्रदर्शनी व कलाकारों की प्रस्तुतियों को देखेंगे। मुख्यमंत्री बिठूर में उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र की थीम पर आयोजित महोत्सव में नानाराव की स्थली पर भी जाएंगे। इस दौरान उनके साथ विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, विधायक अभिजीत सिंह सांगा व प्रमुख भाजपा नेता साथ रहेंगे।
रूट चमकाया, अतिक्रमण हटाया
मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर नगर निगम ने एक दिन पहले शनिवार को फ्लीट मार्ग, चुन्नीगंज में निरीक्षण स्थल व बिठूर के कार्यक्रम स्थल के आसपास विशेष सफाई अभियान चलाया। 250 सफाई कर्मचारियों को रूट पर लगाया गया। पानी व स्प्रिंकलर मशीन से छिड़काव किया गया है, ताकि धूल न उड़े। अतिक्रमण हटाने के साथ बेसहारा जानवरों को भी पकड़ा गया।
साढ़े चार घंटे शहर में रहेंगे मुख्यमंत्री
11 बजे सुबह: मुख्यमंत्री पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड पर हेलीकाप्टर से पहुंचेंगे।
11: 30 बजे: चुन्नीगंज मेट्रो स्टेशन और कन्वेंशन सेंटर का निरीक्षण करेंगे।
12:00 बजे: सरसैयाघाट स्थित नवीन सभागार में जनप्रतिनिधियों व अफसरों के साथ बैठक में विकास कार्यों, कानून-व्यवस्था की समीक्षा।
अपराह्न 2:00 बजे: पुलिस लाइन हेलीपैड से हेलीकाप्टर से बिठूर महोत्सव के लिए प्रस्थान।
3:30 बजे तक: बिठूर महोत्सव में संबोधन, प्रदर्शनी व कलाकारों की प्रस्तुतियों का अवलोकन। हेलीकाप्टर से बिठूर से प्रस्थान।