RBI कहता है..... Holi पर आपके नोट हो गए रंगीन, जानिए कहा और कैसे होंगे एक्सचेंज 

RBI कहता है..... Holi पर आपके नोट हो गए रंगीन, जानिए कहा और कैसे होंगे एक्सचेंज 

अमृत विचार। होली के अभी कुछ ही दिन बीते है। होली का खुमार लोगों से अबतक उतरा नहीं है। वही देश के विभिन्न राज्यों में होली 13 से 15 मार्च तक मनाई गई। बात करे अगर होली के रंग खेलने की तो लोग आमतौर पर पानी वाले रंगो का इस्तेमाल करते है। जिसकी वजह से कई बार हमारे जेबो में पड़े नोट और दूसरी जरुरी चीज़े रंग जाती है। तो घबराये नहीं बल्कि आज हम आपको बताने वाले है कि आखिर अगर आपके लोग आपसे होली खेलने की ज़िद करे तो उन्हें निराश करने के बजाय आप कुछ सावधानी पहले ही बरत लें। तो आपको दुसरो पर चिल्लाना नहीं पड़ेगा। 

RBI का कहना है कि अगर गलती से आपसे नोट कलर में रंग गए तो भी घबराने की जरूरत नहीं है आपको। आप आसानी से अपने रंगे हुए नोटों को भी चेंज कर सकते है। देश का सबसे बड़ा बैंक RBI ने कहा है अगर आपके नोट गीले हो जाते है। तो इन्हे सुखाकर फिर से इस्तेमाल में लाया जा सकता है। और कोई भी दुकानदार आपसे ये नोट लेने में आनाकानी नहीं कर सकता है। वहीं कलर लगे नोट का सिक्योरिटी फीचर प्रभावित नहीं होता है। जिससे आप इस तरह के नोटों को बैंक में जाकर बदलवा भी सकते है। यहां ये भी ध्यान रखे कि बैंक इसपर आपसे कोई भी चार्ज नहीं लेगा। 

RBI के अनुसार नोटों को जानबूझकर खराब करना अपराध है। RBI एक्ट 1934 धारा 27 के तहत कोई भी शख्स नोटों से किसी भी प्रकार से छेड़छाड़ नहीं कर सकता है। इसके लिए RBI ने क्लीन नोट पालिसी लागू की थी। 


आपके फटे-पुराने रंग लगे नोटों पर क्या कहता है RBI

अगर आपको अपने फटे पुराने नोटो को बदलना है।  तो आप अपने बैंक शाखा में जाकर इसे बदलवा सकते है। इसके लिए बैंक आपसे कोई भी चार्ज नहीं लेगा। यहां आपको ये भी ध्यान रखना होगा की बैंक में आप एक बार में केवल 20 नोट ही बदल सकते है। आप 5000 रूपये से ज्यादा की करेंसी एक बार में बदलवा नहीं सकते है। अगर आपका बैंक आपसे इसे  बदलने से मना कर दे तो आप RBI की हेल्पलाइन नंबर 1440 पर संपर्क कर सकते है।

 

यह भी पढ़ें-क्या आप भी लेते है बैंको से लोन! तो हो जाइये सावधान, लोन पूरा होने पर करना होगा ये जरुरी काम