क्या आप भी लेते है बैंको से लोन! तो हो जाइये सावधान, लोन पूरा होने पर करना होगा ये जरुरी काम 

क्या आप भी लेते है बैंको से लोन! तो हो जाइये सावधान, लोन पूरा होने पर करना होगा ये जरुरी काम 

अमृत विचार। आज का समय महगाई से पीड़ित है। हर किसी के पर अपनी मनपसंद की चीज़ो को खरीदने के लिए पूरे पैसे नहीं हो पाते है। जिसकी वजह से आम लोग Loan, EMI का सहारा ले रहे है। वही बात करे लोन की तो ये काफी लंबे वक्त के लिए होते है। इनकी अवधि 20 साल तक की होती है। जिसे चुकाने के लिए लोगो को अपनी जरूरतों में भी कटौती करनी पड़ती है। ये लोन चुकता होने तक एक आम इंसान को अपने ऊपर एक बोझ जैसा लगता है। जिसके पूरा होते ही वह Relaxed फील करता है। हालांकि, सिर्फ लोन का पूरा होना ही काफी नहीं है। इसके बाद का प्रोसेस जो की बिना पूरा किये आप चैन की सास नहीं ले सकते है। आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि लोन को आखिरी प्रोसेस में पूरा करने की एक प्रक्रिया होती है। जिसे आपका जानना आज जरुरी है। तो चलिए आज आपको इसी के बारे में विस्तार से जानकारी देते है।  

लोन को बंद करते वक्त आपको इन बातो का खास ख्याल रखना होता है। 


1. अपना ओरिजिनल डाक्यूमेंट्स वापस जरूर ले। 

आप कार या होम लोन लेते वक्त अपने ओरिजनल डॉक्यूमेंट बैंक में देते है। इसके अलावा पावर ऑफ़ अटॉर्नी, कैंसिल चेक जैसे डॉक्यूमेंट्स को भी बैंक से साँझा करते है। लेकिन लोन के समाप्त होते ही आपको सबसे पहले अपने इन सभी डॉक्यूमेंट्स को वापस लेना होगा। 

2.  NOC लेना न भूले 

वहीं अगर आपका लोन खत्म होने वाला है। तो आपको इसके बाद सबसे पहले NOC लेनी होगी। क्योकि इसके जरिये हमें ये पता चलता है कि बैंक द्वारा आपकी कोई भी राशि बकाया नहीं है। ये NOC एक प्रमाण है कि अब बैंक को कोई पैसा नहीं देना है। तो लोन खत्म होने पर अपना NOC जरूर ले। 


3.  CIBIL स्कोर चेक करना है जरुरी 

जब आप लोन लेते है तो शुरुआत में ही आपका एक सिबिल स्कोर बनता है जो ये बताता है कि आपको लोन कितना मिलेगा और फिर जब आप इसको समय से पूरा करते है तो ये आपको पॉइंट देता है। जिससे भविष्य में आप और ज्यादा अमाउंट का लोन ले। तो ये भी एक जरुरी प्रोसेस है। जिसमें आपको ये चेक करना जरुरी है कि आपका सिबिल स्कोर क्या है। इसपर आपकी बकाया राशि दिखाई देती है। 


5.  Pre-closure फीस लगाती है बैंक 

आपको बता दे कि कई बैंक लोन समय से पहले पूरा होने पर फोरक्लोज़र फीस लगाती है। क्योकि लोन के पहले ही लोन पूरे होने की स्तिथि में बैंको को नुकसान उठाना पड़ता है। हालॉकि, होम लोन में ऐसा कुछ भी नहीं है। वही अगर बात करे कार पर्सनल लोन की तो बैंक इनपर Pre-closure फीस लगाती है। जो कि 1 से 5 फीसदी हो सकती है। इसलिए आपको पहले ही इस बात की जानकारी लेनी होगी। कि इस पर फॉरक्लोज़र फीस चार्ज क्या है।

 

यह भी पढ़ें-Holi 2025: होली में ये रंग न उड़ा दें आपकी त्वचा की रंगत, ऐसे करें अपना बचाव