हरियाणा चुनाव: अमित शाह ने Congress को बताया दलित विरोधी, कहा- कांग्रेस ने कुमारी सैलजा का किया अपमान

हरियाणा चुनाव: अमित शाह ने Congress को बताया दलित विरोधी, कहा- कांग्रेस ने कुमारी सैलजा का किया अपमान

चंडीगढ़। केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने सोमवार को कांग्रेस पर तीखा हमला करते हुए उसे ‘‘दलित विरोधी’’ पार्टी करार दिया और कहा कि उसने कुमारी सैलजा और अशोक तंवर जैसे दलित नेताओं का ‘‘अपमान’’ किया है। शाह ने आरक्षण के संबंध में टिप्पणी के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि अगर कोई आरक्षण की रक्षा कर सकता है तो वह केवल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हैं। 

अमित शाह पांच अक्टूबर को होने वाले हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए टोहाना में एक चुनावी रैली को संबोधित कर रहे थे। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता शाह ने अपने संबोधन में आरोप लगाया, ‘‘कांग्रेस दलित विरोधी पार्टी है। कांग्रेस ने हमेशा दलित नेताओं का अपमान किया, चाहे वह अशोक तंवर हों या बहन कुमारी सैलजा। कांग्रेस ने सभी का अपमान किया।’’

ये भी पढ़ें : बोमन ईरानी को फिल्म 'द मेहता बॉयज' के लिए मिला साउथ एशियन फिल्म एसोसिएशन पुरस्कार