आज का राशिफल। 16 सितंबर, 2024

आज का राशिफल। 16 सितंबर, 2024

 मेष     

आज प्रेमीजन के प्रति विश्वास भाव रखें। जोड़ों में दर्द और खराब पाचन की समस्या हो सकती है। घर में आपका मन नहीं लगेगा। सरकारी कार्यों में अवरोध आ सकता है। इस समय आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। क्रोध के कारण आप अपने काम बिगाड़ सकते हैं।

वृष

आज अपने मन की बातें उनसे साझा कर सकते हैं। घर के लोग आपसे काफी प्रसन्न रहेंगे। इस समय सारी परिस्थितियां आपके अनुकूल हैं। अपनी जिम्मेदारियों के प्रति निष्ठावान रहेंगे। जीवनसाथी आपके एक अच्छे मित्र की भूमिका निभाएगा।

मिथुन

आज जीवनसाथी के प्रति मन में सम्मान और आदर का भाव उत्पन्न होगा। स्वास्थ्य काफी अच्छा और संतुलित रहेगा। किसी बड़ी समस्या का समाधान होने से निश्चिंत होंगे। यदि मन में किसी प्रकार का कोई भय था तो वह दूर हो सकता है।

कर्क

आज कला क्षेत्र से जुड़े लोगों को सम्मान प्राप्त हो सकता है। मित्रों के परामर्श पर गंभीरता से ध्यान दें। बच्चों के साथ सुखद समय व्यतीत करेंगे। गृह निर्माण के कार्य तेजी से पूर्ण होंगे। प्रेम संबंधी मामलों में निराशा हाथ लग सकती है।

सिंह

आज यह धैर्य रखने का समय है। रिश्तों को लेकर गंभीर रहें। मन में निराशा का भाव न पनपनें दें। योग और प्राणायाम के लिए समय अवश्य निकालें। इस समय नया कार्य शुरू करना उचित नहीं है। आत्मविश्वास में कमी महसूस कर सकते हैं।

कन्या

आज विदेश में शिक्षा ले रहे विद्यार्थियों को थोड़ा सावधान रहना चाहिए। ऑनलाइन व्यापार से आपको लाभ प्राप्त हो सकता है। व्यवसाय में निवेशक आपसे प्रसन्न रहेंगे। नया कार्य शुरू कर सकते हैं, लेकिन अत्यधिक अधीरता ठीक नहीं है।

तुला

आज व्यर्थ की गतिविधियों में समय नष्ट न करें। महत्वपूर्ण अवसर आपकी प्रतीक्षा कर रहे हैं इसीलिए लापरवाही भारी पड़ सकती है। गृहस्थ जीवन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। अनुभवी व्यक्तियों से मार्गदर्शन अवश्य लें। बड़े भाई-बहनों को लेकर थोड़े चिंतित हो सकते हैं।

वृश्चिक

आज आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। उच्च अधिकारियों को नाराज न करें। आप काम में काफी व्यस्त हो सकते हैं। उच्च शिक्षा में कठिनाई देखने को मिलेगी। मौसम परिवर्तन के कारण बुखार और सर्दी की शिकायत हो सकती है।

धनु

आज बड़ी डील करने के लिए समय उत्तम नहीं है। घर में कलह का माहौल हो सकता है। भोजन में शुद्धता और सफाई का ध्यान रखें। सामाजिक कार्यों में ज्यादा सक्रिय न रहें। होटल कारोबारियों के लिए दिन कुछ कमजोर हो सकता है।

मकर

आज अपनी पुरानी गलतियों से आप सीख सकते हैं। किसी दुविधा का समाधान मिलने से मन प्रसन्न होगा। जीवनसाथी की सेहत को लेकर कुछ चिंता हो सकती है। नई नौकरी ढूंढ रहे हैं तो दिन शुभ सिद्ध होगा। कमीशन से संबंधित कार्यों से आपको लाभ मिल सकता है।

कुंभ

आज दांपत्य संबंधों में प्रेम और विश्वास की भावना बढ़ेगी। आपके द्वारा बनाई गई योजना सफल होगी। आकस्मिक खर्च सामने आएंगे। घर में मेहमान आ सकते हैं। समाज में आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

मीन

आज किसी महत्वपूर्ण बिजनेस मीटिंग में सम्मिलित हो सकते हैं। आपके स्वभाव में गंभीरता रहेगी। व्यापार में बेहतरीन धन लाभ प्राप्त होगा। अपनी कार्यक्षमता पर विश्वास रखें। परिवार और कार्यक्षेत्र में शानदार तालमेल रहेगा।

ताजा समाचार

Unnao: एआरटीओ प्रवर्तन को पाकिस्तान के नम्बर से आई कॉल, फोन करने वाले ने कहा ये...सुनकर सहमे अधिकारी, जानिए पूरा मामला
Kanpur: एपी फैनी जमीन मामला: सलीम बिरयानी ने खोले कई गहरे राज; सफेदपोश समेत 12 नाम उजागर
चेतावनी बिंदु के पास पहुंच रहा है गंगा का जलस्तर : विधायक और डीएम ने 150 बाढ़ पीड़ियों को बांटी राशन सामग्री
100 से अधिक लोगों को मकान खाली करने की नोटिस : खलिहान और रास्ते की जमीन पर मकान बनाने का आरोप
Jalaun: जुआ खिलवाने में थानाध्यक्ष और 2 सिपाही निलंबित; 17 जुआरी भी गिरफ्तार, इतने लाख रुपये बरामद...
लखीमपुर खीरी: भाजपा जिलाध्यक्ष के भाई ने तमंचे से खुद को गोली से उड़ाया