प्रयागराज: यूपी में न्यायाधीशों का ट्रांसफर, जानिये कहां किसको मिली तैनाती

प्रयागराज: यूपी में न्यायाधीशों का ट्रांसफर, जानिये कहां किसको मिली तैनाती

प्रयागराज, अमृत विचार। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कुछ न्यायिक अधिकारियों के कार्य क्षेत्र में परिवर्तन किया है, साथ ही कुछ अधिकारियों का स्थानांतरण भी किया है। शिव कुमार यादव सिविल जज (जूनियर डिवीजन) को अपर सिविल जज (जूनियर डिवीजन), हाथरस बनाया गया है।     

प्रियांशु शैलत अपर सिविल जज (जूनियर डिवीजन), कासगंज को  अपर सिविल जज (जूनियर डिवीजन) गोंडा की जिम्मेदारी मिली है। शालिनी सिंह-द्वितीय, सिविल जज (जूनियर डिवीजन), कासगंज को दंड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 11 (2) के तहत न्यायिक मजिस्ट्रेट, प्रथम श्रेणी, कासगंज बनाया गया है। महिमा चौधरी न्यायिक मजिस्ट्रेट (प्रथम श्रेणी), कासगंज को अपर सिविल जज (जूनियर डिवीजन), गोंडा बनाया गया है। यह जानकारी महानिबंधक राजीव भारती ने बुधवार को जारी की है।

यह भी पढ़ें: प्रयागराज: अधिवक्ताओं के लिए वायरल हो रहा यह खास संदेश, बार काउंसिल ने किया खंडन