Unnao News: खतरे के निशान के करीब पहुंचा गंगा का जलस्तर...कई मोहल्ले जलमग्न, लोगों परेशान

शुक्लागंज के कई मोहल्लों में बाढ़ का पानी घुसा

Unnao News: खतरे के निशान के करीब पहुंचा गंगा का जलस्तर...कई मोहल्ले जलमग्न, लोगों परेशान

उन्नाव, अमृत विचार। बांधों से लगातार पानी छोड़े जाने के कारण गंगा के जलस्तर में तेजी से बढ़ोत्तरी हो रही है। जिस कारण शुक्लागंज और आसपास के इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति हो गई है। 

केन्द्रीय जल आयोग के आंकड़ों के अनुसार सोमवार शाम को गंगा का जलस्तर 112.130 मीटर था, जो मंगलवार शाम पांच बजे 112.350 मीटर तक पहुंच गया। बुधवार को जलस्तर में बढ़ोतरी देखी गई और दोपहर 1 बजे गंगा का जलस्तर 112.670 मीटर पहुँच गया। जो खतरे के निशान 113 मीटर से 30 सेंटीमीटर नीचे है।

गंगा के जलस्तर में इस वृद्धि के कारण शुक्लागंज के कई मोहल्लों में बाढ़ का पानी घुस चुका है। रविदास नगर, इंद्रा नगर, शक्ति नगर, मनोहर नगर जैसे क्षेत्रों में बाढ़ से हालात है। इसके साथ ही तटवर्ती इलाकों जैसे कर्बला, हुसैन नगर, शाही नगर, सैयद कंपाउंड, चंपा पुरवा, तेजी पुरवा, और मनसुख खेड़ा में भी बाढ़ का पानी भरा हुआ है। इन इलाकों में जलभराव के कारण स्थानीय निवासियों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। 

Unnao Flood 1

प्रशासन ने क्षेत्रों में स्थितियों की गंभीरता को देखते हुए विद्युत आपूर्ति बंद कर दी है। लोगों को आने जाने के लिए प्रशासन ने नावों की व्यवस्था की है ताकि प्रभावित क्षेत्रों में आवागमन सुगम हो सके। बावजूद इसके लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। बाढ़ की स्थिति को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है और बुधवार से हर बाढ़ चौकी पर लेखपालों को तैनात करने की योजना बनाई है। 

लेखपाल अशोक सैनी ने बताया कि गंगा के जलस्तर पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। शुक्लागंज और आसपास के क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति को देखते हुए स्थानीय लोगों को सलाह दी जा रही है कि वे सुरक्षित स्थानों पर रहें और बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों में न जाएं। प्रशासन द्वारा राहत कार्यों को तेजी से अंजाम देने के साथ-साथ प्रभावित लोगों को हरसंभव सहायता प्रदान की जा रही है।

ये भी पढ़ें- Kanpur News: बस्ती हटाने के विरोध में नगर निगम में किया हंगामा...पार्षद बोले- ग्रीनबेल्ट पर कब्जे भी गिराएं

ताजा समाचार

Unnao: एआरटीओ प्रवर्तन को पाकिस्तान के नम्बर से आई कॉल, फोन करने वाले ने कहा ये...सुनकर सहमे अधिकारी, जानिए पूरा मामला
Kanpur: एपी फैनी जमीन मामला: सलीम बिरयानी ने खोले कई गहरे राज; सफेदपोश समेत 12 नाम उजागर
चेतावनी बिंदु के पास पहुंच रहा है गंगा का जलस्तर : विधायक और डीएम ने 150 बाढ़ पीड़ियों को बांटी राशन सामग्री
100 से अधिक लोगों को मकान खाली करने की नोटिस : खलिहान और रास्ते की जमीन पर मकान बनाने का आरोप
Jalaun: जुआ खिलवाने में थानाध्यक्ष और 2 सिपाही निलंबित; 17 जुआरी भी गिरफ्तार, इतने लाख रुपये बरामद...
लखीमपुर खीरी: भाजपा जिलाध्यक्ष के भाई ने तमंचे से खुद को गोली से उड़ाया