आज का राशिफल। 18 सितंबर, 2024

आज का राशिफल। 18 सितंबर, 2024

मेष     

आज जॉब में अचानक स्थान-परिवर्तन से परेशान होंगे। छोटी-मोटी बातों पर ज्यादा आक्रामक न हों। जमीन से जुड़े मामलों में अड़चन आने की संभावना है। मित्रों के साथ संबंध प्रभावित हो सकते हैं। आदर्शवादी होने से आपको बचना चाहिए।

वृष

आज पुराने रोग से मुक्ति मिलने के अच्छे योग हैं। अपना खानपान बेहद संतुलित रखें। सभी काम सही समय पर पूर्ण हो जाएंगे। मनोरंजन के साधनों में रुचि लेंगे। आपकी सलाह से लोगों को बहुत लाभ होगा।

मिथुन

आज विदेश यात्रा होने के योग बन रहे हैं। योजनाओं को क्रियान्वित करने में आसानी होगी। लोग आपकी बातों को ध्यान से सुनेंगे। पिताजी अथवा गुरुजनों के साथ किसी गंभीर मुद्दे पर चर्चा हो सकती है। परिवार में थोड़ा काम की अधिकता रहेगी।

कर्क

आज बनते हुए कार्यों में विघ्न आने की आशंका है। बुजुर्गों के व्यवहार से आप आहत हो सकते हैं। अध्यात्मिक चिंतन को आप काफी समय देंगे। व्यापारिक उद्देश्य से यात्रा हो सकती है। अनावश्यक खर्चों को नियंत्रित करना पड़ेगा।

सिंह

आज का दिन अपनों के बीच शांति से बिताएंगे तो बेहतर होगा। प्रशासन से जुड़े लोगों को सावधान रहना चाहिए। अनैतिक कार्यकलापों की तरफ प्रेरित हो सकते हैं। अपने शुभचिंतकों की सलाह को अन्यथा न लें।

कन्या

आज दिनचर्या थोड़ी असामान्य हो सकती है। आपकी योजना सफल होगी। घर में कुछ आगंतुकों का आगमन हो सकता है। विवादित मामलों को सुलझा सकते हैं। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा।

तुला

आज घर का माहौल अनुशासित रहेगा। नकारात्मक आदतों को छोड़ने का प्रयास करें। आप दूसरों की सहायता करने की पूरी कोशिश करेंगे। अपनी योजनाओं को लोगों के सामने साझा न करें। लोग आपके भोलेपन का लाभ उठा सकते हैं।

वृश्चिक

आज कारोबार को लेकर टेंशन हो सकती है। प्रेम संबंधों को लेकर थोड़े गंभीर रहें। उधार लेन-देन को लेकर थोड़ी समस्या होगी। आलस्य में अपना समय बर्बाद न करें। अपनी क्षमताओं और योग्यता पर संदेह न करें।

धनु

आज कुछ लोग आपका मूड खराब करने का प्रयास करेंगे। धन लाभ के नए मौके मिल सकते हैं। उच्च शिक्षा को लेकर काफी मेहनत करेंगे। घर में कुछ लोग आ सकते हैं। आपके विरोधी आपकी आलोचना कर सकते हैं। इसके कारण आप क्रोधित भी हो सकते हैं।

मकर

आज उच्च अधिकारी आपकी प्रशंसा करेंगी। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आप काफी अच्छे मूड में रहेंगे। रिश्तेदारों से शुभ समाचार मिलने की संभावना है। अपने काम के प्रति एकाग्र रहेंगे। आपकी समस्याओं का समाधान आपको मिल सकता है।

कुंभ

आज कला जगत से जुड़े लोगों को बड़े मौके मिल सकते हैं। लोग आपकी बातों का गलत मतलब न निकालें इसका ध्यान रखें। यदि सर्दी-खांसी से पीड़ित हैं तो तुरंत उसका इलाज करवाएं। आपको अनावश्यक खर्च करने से बचना चाहिए।

मीन

आज साझेदारी वाले व्यापार में अच्छा लाभ हो सकता है। फिलहाल वर्तमान कार्यों में ही ध्यान दें। भविष्य की योजनाओं में आप निवेश कर सकते हैं। विरोधियों के ऊपर आप भारी पड़ेंगे। आप रोमांचक कार्यों में रुचि ले सकते हैं। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा।


ताजा समाचार

Unnao: एआरटीओ प्रवर्तन को पाकिस्तान के नम्बर से आई कॉल, फोन करने वाले ने कहा ये...सुनकर सहमे अधिकारी, जानिए पूरा मामला
Kanpur: एपी फैनी जमीन मामला: सलीम बिरयानी ने खोले कई गहरे राज; सफेदपोश समेत 12 नाम उजागर
चेतावनी बिंदु के पास पहुंच रहा है गंगा का जलस्तर : विधायक और डीएम ने 150 बाढ़ पीड़ियों को बांटी राशन सामग्री
100 से अधिक लोगों को मकान खाली करने की नोटिस : खलिहान और रास्ते की जमीन पर मकान बनाने का आरोप
Jalaun: जुआ खिलवाने में थानाध्यक्ष और 2 सिपाही निलंबित; 17 जुआरी भी गिरफ्तार, इतने लाख रुपये बरामद...
लखीमपुर खीरी: भाजपा जिलाध्यक्ष के भाई ने तमंचे से खुद को गोली से उड़ाया