रामपुर: केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान बोले- दुनियां में पांचवीं सभ्यता है हिंदुस्तान

रामपुर: केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान बोले- दुनियां में पांचवीं सभ्यता है हिंदुस्तान

रामपुर, अमृत विचार। केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने कहा कि अरब इतिहासकारों के अनुसार दुनियां में 5 बड़ी संस्कृति सभ्यताएं है। ईरान अपनी शान-शौकत के लिए जाना जाता है। तुर्की बहादुरी के लिए, रोम खूबसूरती के लिए, चीन कौशल और दस्तकारी के लिए पूरी दुनिया में जाना जाता है। पांचवीं सभ्यता जो ज्ञान और प्रज्ञा के संवर्धन के लिए दुनिया में जानी जाती है वह हिंदुस्तान की सभ्यता है।

रजा लाइब्रेरी के सभागार में रविवार को वैश्विक समन्वय एवं भारतीय विमर्श विषय पर व्याख्यान हुआ। कार्यक्रम का आरंभ मुख्य अतिथि केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने दीप जलाकर किया। लाइब्रेरी में हिन्दी पखवाड़े के उपलक्ष्य में प्रदर्शनी का उद्घाटन किया गया। मुख्य अतिथि ने कहा कि भारतीय संस्कृति ने इतिहास का मानवीकरण किया। मानव का दिव्यकरण किया। इससे बड़ी और क्या प्रतिष्ठा होगी। 

हमारे यहां एक कर्म का सिद्धांत भी है। कर्म का सिद्धांत भारतीय संस्कृति में इतना मजबूत है कि उससे न तो भगवान बचते हैं और न ही अवतार। हिन्दुस्तान की संस्कृति दुनिया की प्राचीनतम संस्कृतियों में है। यह मान लीजिए कि इसकी बुनियाद रूहानियत और आध्यात्मिकता पर है। इसकी बुनियाद इंसानी कुदसी सिफात उजागर करने में हैं।

लाइब्रेरी के निदेशक डॉ. पुष्कर मिश्र ने कहा कि वैश्विक समन्वय एवं भारतीय विमर्श विषय के दो पक्ष हैं। राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) सहकारिता विभाग के जेपीएस राठौर ने कहा कि देश में बहुत सी सांस्कृतिक धरोहर हैं। शिक्षा के क्षेत्र में भी भारत बहुत अग्रणी था। रजा लाइब्रेरी की स्थापना के 250 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। दुनियां जब विश्वविद्यालयों के नाम नहीं जानती थी, उस समय हम नालंदा, तक्षशिला, विक्रमशिला जैसे विश्वविद्यालय चलाने का काम करते थे।

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि रजा पुस्तकालय बोर्ड के सदस्य नवाब मोहम्मद अली खान ने भी विचार व्यक्त किए। इस दौरान रजा लाइब्रेरी के आस पास की दुकानों के अलावा रास्ता भी बंद रहा। शनिवार की रात केरल के राज्यपाल जेल रोड स्थित वसीम हैदर जैदी के आवास पर पहुंचे और विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।

यह भी पढ़ें- बरेली: बमुश्किल सुलझा विवाद; दोनों पक्ष बातचीत के बाद बुखारपुरा से जुलूस निकालने पर हुए राजी

 

ताजा समाचार

Kanpur: एपी फैनी कम्पाउंड की जमीन खरीद फरोख्त में पुलिस ने सलीम को उठाया...लेखपाल ने पांच लोगों के खिलाफ दर्ज कराई FIR
कुलदेवता मंदिर पर इस्लामिक झंडा लगाकर फोटो वायरल की
मुरादाबाद: ननदोई ने किया दुष्कर्म तो पति बोला- तलाक, तलाक, तलाक...पीड़िता ने एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार
बरेली: विजय खुद भी कभी नहीं गया क्लास और मिल गई डिग्री, बस यहीं से हुई फर्जीवाड़े की शुरुआत
वन नेशन, वन इलेक्शन प्रस्ताव को मंजूरी देने पर योगी ने जताया आभार
Kanpur: पार्क के कब्जे ढहाने पहुंचा केडीए का दस्ता, बुलडोजर के आगे लेटी महिलाएं...मिन्नतें करते दिखे अधिकारी, बैरंग लौटे