प्रतापगढ़: अभिभावक की तरह व्यवहारिक ज्ञान देती हैं पुस्तकें

पीबीपीजी कालेज में दो दिवसीय पुस्तक प्रदर्शनी का शुभारंभ,उमड़ी छात्र - छात्राओं की भीड़

प्रतापगढ़: अभिभावक की तरह व्यवहारिक ज्ञान देती हैं पुस्तकें

प्रतापगढ़, अमृत विचार। पीबीपीजी कालेज सिटी में बुधवार को पुस्तक प्रदर्शनी लगी। जिसमें छात्र - छात्राओं की भीड़ उमड़ी। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ पीएनबी के मुख्य शाखा प्रबंधक अभिषेक गहोई, प्राचार्य प्रो.अमित कुमार श्रीवास्तव ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

प्राचार्य प्रो. अमित कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि सामाजिक जीवन की शुरुआत ही किताब है। पुस्तकें आशा और विश्वास है। डिजिटिल युग में भी पुस्तकें ही विश्वसनीय है। यह अभिभावक की तरह व्यवहारिक ज्ञान देती हैं। किताबें सदैव कुछ देती हैं। मेले में लगी पुस्तकों के बारे में राजकमल प्रकाशन के अंजनी कुमार मिश्र, लोकभारती के राजकुमार व राधाकृष्ण प्रकाशन के अरुण कुमार मिश्र ने पुस्तकों के बारे में विस्तार से प्रकाश डाला। संचालन डा.शिव प्रताप सिंह ने किया। प्रो.उपेंद्र कुमार सिंह, प्रो.रामराज, डा.वर्षा जायसवाल, डा.जितेंद्र सैनी, डा. देवेश सिंह, डा.नीरज त्रिपाठी, अजीत सिंह, डा.दिनेश कुमार, नीरज पांडेय, राकेश सिंह, अजय सिंह, सूरज पाल, रवि प्रकाश सिंह, विनोद मौर्य, प्रशांत शुक्ल आदि मौजूद रहे।

छात्रायें

ज्यादा पसन्द की जाने वाली पुस्तकें और उनके लेखक 

पुस्तक प्रदर्शनी में कुछ पुस्तकें ज्यादा पसंद की गई। जिसमें आइपीएस राजेश पांडेय की वर्चस्व,फडीश्वरनाथ रेणु की मैला आंचल, सुभाष कश्यप की भारत का संविधान, आइएव आलोक रंजन की जिलाधिकारी एक चुनौतियां, रामधारी सिंह दिनकर की रश्मिरथी, श्रीलाल शुक्ल की रागदरबारी, भगवती चरण वर्मा की चित्रलेखा, पीयूष मिश्र की तुम्हारी औकात क्या है, मुंशी प्रेमचन्द्र की गोदान व गबन, विष्णु राजगढ़िया व अरविंद केजरीवाल की सूचना का अधिकार, भगवत प्रसाद गुप्त का हिंदी व्याकरण, गजानन माधव का भारत इतिहास और संस्कृति, सूर्यकांत त्रिपाठी निराला की अप्सरा, कृष्ण कुमार की चूड़ी बाजार में लड़की, राजेंद्र यादव की आदमी की निगाह में औरत, एवं जर्मन ग्रेयर द्वारा लिखी बधिया स्त्री के अलावा प्रतियोगी पुस्तकें ज्यादा पसन्द की गई।

यह भी पढ़ें: अयोध्या: सपा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल बोले- न्याय पालिका का काम कर रही सरकार

ताजा समाचार

Unnao: एआरटीओ प्रवर्तन को पाकिस्तान के नम्बर से आई कॉल, फोन करने वाले ने कहा ये...सुनकर सहमे अधिकारी, जानिए पूरा मामला
Kanpur: एपी फैनी जमीन मामला: सलीम बिरयानी ने खोले कई गहरे राज; सफेदपोश समेत 12 नाम उजागर
चेतावनी बिंदु के पास पहुंच रहा है गंगा का जलस्तर : विधायक और डीएम ने 150 बाढ़ पीड़ियों को बांटी राशन सामग्री
100 से अधिक लोगों को मकान खाली करने की नोटिस : खलिहान और रास्ते की जमीन पर मकान बनाने का आरोप
Jalaun: जुआ खिलवाने में थानाध्यक्ष और 2 सिपाही निलंबित; 17 जुआरी भी गिरफ्तार, इतने लाख रुपये बरामद...
लखीमपुर खीरी: भाजपा जिलाध्यक्ष के भाई ने तमंचे से खुद को गोली से उड़ाया