अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं पर चढ़ा लोगों का पारा

अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं पर चढ़ा लोगों का पारा

अल्मोड़ा, अमृत विचार। पर्वतीय क्षेत्र की लाइफ लाइन अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज की बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं का लेकर लोगों में पारा चढ़ गया है। सोमवार को आक्रोशित लोगों ने कॉलेज के प्राचार्य कार्यालय के बाहर धरना दिया। इस दौरान जमकर नारेबाजी की। जल्द स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।

पूर्व दर्जा राज्य मंत्री बिट्टू कर्नाटक के नेतृत्व में पहुंचे दर्जनों लोग बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर प्राचार्य कक्ष के बाहर धरने में बैठ गए। कहा कि पर्वतीय जिलों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने को अल्मोड़ा में मेडिकल कालेज की स्थापना की गई। लेकिन कॉलेज के अस्तित्व में आए आज लंबा समय बीतने के बाद भी मरीजों को बेहतर उपचार के लिए महानगरों की दौड़ लगानी पड़ रही है।

मेडिकल कॉलेज से आए दिन गर्भवतियों और अन्य मरीजों को रेफर किया जा रहा है। कहा कि कॉलेज में विशेषज्ञ चिकित्सकों का अभाव बना हुआ है। जिससे मरीजों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। कहा कि मरीजों को कॉलेज में सस्ता उपचार और निशुल्क दवाएं नहीं मिल पा रही है।

वहीं, खून के लिए मरीजों को दर-दर भटकना पड़ रहा है। अल्ट्रासाउंड तक की सुविधा मरीजों को नहीं मिल रही है। उन्होंने कहा कि कालेज में स्वास्थ्य सेवाओं में यदि सुधार नहीं हो पा रहा है, तो प्राचार्य को जनहित में अपने पद से त्याग पत्र दे देना चाहिए। चेतावनी दी कि जल्द व्यवस्थाओं में सुधार नहीं किया गया तो मजबूरन उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे।

ये लोग रहे मौजूद
लीलाधर कांडपाल, पूरन चंद्र तिवारी, रमेश चंद्र जोशी, जगदीश चंद्र तिवारी, हयात सिंह बिष्ट, दिनेश चंद्र जोशी, देवेंद्र कर्नाटक, दीपक पोखरिया, गणेश लाल, कमल बिष्ट, रोहित शैली, राकेश बिष्ट, हेम जोशी, असलम खान, वीरेंद्र कार्की, भूपेंद्र सिंह बिष्ट, त्रिभुवन अधिकारी, सुधीर कुमार, महेंद्र सिंह नेगी, लोकेश जोशी, पवन तिवारी, मोहित तिवारी, अशोक सिंह, हसन, कृष्ण चिलवाल, विनोद सिंह बिष्ट आदि मौजूद रहे।

ताजा समाचार

Kanpur: एपी फैनी कम्पाउंड की जमीन खरीद फरोख्त में पुलिस ने सलीम को उठाया...लेखपाल ने पांच लोगों के खिलाफ दर्ज कराई FIR
कुलदेवता मंदिर पर इस्लामिक झंडा लगाकर फोटो वायरल की
मुरादाबाद: ननदोई ने किया दुष्कर्म तो पति बोला- तलाक, तलाक, तलाक...पीड़िता ने एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार
बरेली: विजय खुद भी कभी नहीं गया क्लास और मिल गई डिग्री, बस यहीं से हुई फर्जीवाड़े की शुरुआत
वन नेशन, वन इलेक्शन प्रस्ताव को मंजूरी देने पर योगी ने जताया आभार
Kanpur: पार्क के कब्जे ढहाने पहुंचा केडीए का दस्ता, बुलडोजर के आगे लेटी महिलाएं...मिन्नतें करते दिखे अधिकारी, बैरंग लौटे