रहस्यमय है मथुरा का यह कुंड, भगवान विष्णु ने दिया था अमरता का वरदान 

रहस्यमय है मथुरा का यह कुंड, भगवान विष्णु ने दिया था अमरता का वरदान 

मथुरा, अमृत विचार। ब्रज क्षेत्र के भगवान विष्णु के परम भक्त प्रह्लाद के बारे में तो सभी जानते हैं, लेकिन क्या आप एक ऐसे रहस्यमय भक्त के बारे में जानते हैं जो आज कुंड में स्नान करने आता है। एक और खास भक्त है जिसका नाम आज भी रहस्य बना हुआ है। इस भक्त को भगवान विष्णु ने हमेशा के लिए जीने का एक खास वरदान दिया था और आज भी वह हमेशा भगवान की पूजा में लीन रहता है। आइए जानें कौन है यह भक्त, क्यों मिला था उसे यह अद्भुत वरदान और लोग उसके बारे में क्या मानते हैं।

मथुरा के मधुबन में एक विशेष स्थान है, जिसे कृष्ण कुंड कहा जाता है। यह भगवान कृष्ण से जुड़ी मान्यताओं और पहचान के लिए काफी प्रसिद्ध है। इसका इतिहास भगवान विष्णु और उनके भक्त राजा अमरीश से जुड़ा हुआ है। ऐसा कहा जाता है कि भगवान कृष्ण ने अपनी बांसुरी का उपयोग करके इस तालाब को खोदा था ताकि जब उनकी गाएं प्यासी हों तो वे पानी पी सकें। इस स्थान के बारे में एक और दिलचस्प कहानी भी है। ध्रुव टीले पर राजा अमरीश भगवान विष्णु की साधना में लीन था। भगवान विष्णु ने अमरीश की भक्ती से प्रसन्न होकर उन्हें अमर रहने का वरदान दिया।

मिला अमरता का वरदान
मंदिर के सह सेवादार रामजीलाल ने बताया कि राजा अमरीश हर दिन मथुरा के थाना हाईवे क्षेत्र के गांव महोली में स्थित कृष्ण कुंड में स्नान करने आते हैं। आसपास के लोगों को कहना है कि उन्होंने राजा अमरीश को कुंड में स्नान करते हुए देखा है।

कुंड में करते है स्नान 
लोगों का कहना है कि रात के करीब 12:00 बजे राजा अमरीश एक काले घोड़े पर सवार होकर कृष्ण कुंड में स्नान करने के लिए आते हैं। स्नान करने के बाद अमरीश भगवान के ध्यान में लीन हो जाते हैं। उनकी यह यात्रा और स्नान रात के सन्नाटे के बीच होता है। राजा अमरीश की यह भक्ति आज भी ब्रज में एक गहरी आस्था और रहस्य का विषय बनी हुई है।

यह भी पढ़ेः CHO के खिलाफ दर्ज हुई FIR, नहीं बनी बात, प्रदर्शन जारी

ताजा समाचार

रायबरेली : साइकिल की दुकान में लगी आग, लाखों का नुकसान
आज नहीं तो कल आतंकवादियों से मिलने की कोशिश करेंगे राहुल गांधी : संजय निषाद
कानपुरवासियों को मिली आगरा-वाराणसी वंदेभारत की सौगात; सांसद ने दिखाई ट्रेन को हरी झंडी, यहां पढ़ें ट्रेन की खासियत...
Unnao: शोभा यात्रा निकालने के साथ गणेश पंडालों में हुई पूजा-अर्चना, नम आंखों से दी गई गजानन महाराज को विदाई
'…खान, आईजी बोल रहा हूं…' जालसाज ने आईपीएस अधिकारी के नाम पर कॉल कर धमकाया, रिपोर्ट दर्ज
Unnao: तेजी से बढ़ रहा गंगा का जलस्तर, प्रशासन कर रहा नजरअंदाज, तटवर्ती इलाकों में रहने वाले लोगों की बढ़ी मुसीबतें