रामनगर: महिला अपराधों के खिलाफ सड़क पर गरजीं मातृशक्ति

रामनगर: महिला अपराधों के खिलाफ सड़क पर गरजीं मातृशक्ति

रामनगर, अमृत विचार। देश में महिलाओं के साथ बढ़ रहीं आपराधिक घटनाओं के खिलाफ शनिवार को महिला एकता मंच, जागृति ग्राम संगठन, महिला मंगल दल से जुड़ी सैकड़ों महिलाएं सड़क पर उतर आईं। उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चिंता जताते हुए ग्राम हिम्मतपुर डोटियाल से सांवल्दे तक नारेबाजी करते हुए जुलूस निकाला। कहा कि देश महिलाओं के लिए सर्वाधिक असुरक्षित बनता जा रहा है। महिलाएं न घर में सुरक्षित हैं और न ही बाहर।

संगठन पदाधिकारियों ने कहा कि कोलकाता में महिला डॉक्टर की बलात्कार के बाद निर्ममता से हत्या कर दी गई। रुद्रपुर की एक नर्स जो की ड्यूटी से वापस आ रही थी उसका भी अपहरण कर हत्या कर दी गई। बिहार में 9वीं कक्षा में पढ़ने वाली दलित बच्ची को घर से उठा ले जाने के बाद बलात्कार कर उसकी हत्या कर दी गई।

बरेली में एक व्यक्ति द्वारा आधा दर्जन महिलाओं की बलात्कार के प्रयास के बाद हत्या कर दी गई। देश में हर 15 मिनट में एक बलात्कार की घटना दर्ज होती है। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं व बच्चियां अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रही हैं। महिला एकता मंच की संयोजक ललिता रावत ने कहा कि महिला अपराधों पर राजनीतिक दल एक-दूसरे को दोषी ठहरा कर अपनी राजनीतिक रोटियां सेंक रहे हैं।

चम्पा पांडे ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए समाज की मानसिकता को बदलने की जरूरत है। महिलाओं के अश्लील चित्रण सोशल मीडिया, फिल्मों, विज्ञापन एवं संचार माध्यमों से किये जाने पर सख्ती से रोक लगाई जानी चाहिए। साथ ही सुरक्षा बलों, पुलिस प्रशासन, न्यायपालिका एवं समाज को महिलाओं के प्रति संवेदनशील बनाने के लिए कार्यक्रम किये जाने चाहिए। इस दौरान कविता नेगी, चन्द्रकला, सरस्वती जोशी, गंगा, लता पंत, अंजलि रावत, चन्द्रा अधिकारी, नीमा बोरा, दीपा, ऊषा देवी, वीरा रावत, बीना गुसांई, आशा करगेती, नीलम गुसाईं, प्राची, पूर्वा नेगी मौजूद रहीं।

ताजा समाचार

Kanpur: एपी फैनी कम्पाउंड की जमीन खरीद फरोख्त में पुलिस ने सलीम को उठाया...लेखपाल ने पांच लोगों के खिलाफ दर्ज कराई FIR
कुलदेवता मंदिर पर इस्लामिक झंडा लगाकर फोटो वायरल की
मुरादाबाद: ननदोई ने किया दुष्कर्म तो पति बोला- तलाक, तलाक, तलाक...पीड़िता ने एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार
बरेली: विजय खुद भी कभी नहीं गया क्लास और मिल गई डिग्री, बस यहीं से हुई फर्जीवाड़े की शुरुआत
वन नेशन, वन इलेक्शन प्रस्ताव को मंजूरी देने पर योगी ने जताया आभार
Kanpur: पार्क के कब्जे ढहाने पहुंचा केडीए का दस्ता, बुलडोजर के आगे लेटी महिलाएं...मिन्नतें करते दिखे अधिकारी, बैरंग लौटे