शाहजहांपुरः महिला डॉक्टर की हत्या के विरोध में जूनियर डॉक्टरों ने की हड़ताल, मरीजों को हुई दिक्कत, वापस लौटे

शाहजहांपुरः महिला डॉक्टर की हत्या के विरोध में जूनियर डॉक्टरों ने की हड़ताल, मरीजों को हुई दिक्कत, वापस लौटे

शाहजहांपुर, अमृत विचार। कोलकाता में महिला डॉक्टर से दुष्कर्म के बाद हत्या कर देने के मामले में हत्यारोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई और डॉक्टरों की सुरक्षा की मांग को लेकर मेडिकल कालेज के डॉक्टरों ने ओपीडी बंद करके गेट पर प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की। प्राचार्य और सीएमएस ने समझाने का प्रयास किया।

कोलकाता में महिला डॉक्टर से दुष्कर्म के बाद हत्या करके आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर राजकीय मेडिकल कालेज शुक्रवार की सुबह आठ बजे ओपीडी में हड़ताल कर दी। डॉक्टरों ने पर्चा काउंटर और दवा कांउटर बंद करा दिए। डॉक्टर मेडिकल कालेज गेट पर आए और प्रदर्शन किया। 

इस दौरान डॉक्टर गेट पर घरना देकर बेठ गए। डॉक्टरों का आरोप है कि कोलकाता सरकार ने आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की और स्थिति संभालने में असफल रही है। पूरी तरह महिला डॉक्टर के साथ है। डॉक्टरों ने कहा कि जब तक न्याय नहीं मिल जाता, उनका कार्य बहिष्कार जारी रहेगा। डा अरवन आनंद ने बताया कि यूनियन के निर्देश पर आज मेडिकल कालेज बंद का आहवान किया गया था। 

इमरजेसी सेवाएं चालू है। लेकिन ओपीडी को बंद कर दिया गया है। ज्ञापन दिए तीन हो गए और कोई जबाव नहीं मिला है। उनकी मांग है कि महिला डॉक्टर की हत्या करने वाले आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए और डॉक्टरों की सुरक्षा की जाए। रात के समय कोई सुरक्षा नहीं है और संवेदन शील स्थानों पर कैमरे नहीं लगे है। 

महिला डॉक्टर अनवेशा ने बताया कि कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ जो घटना हुई है,उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उनकी मांग है कि सरकार ऐसा कानून लेकर आए, जिससे न केवल डॉक्टर बल्कि स्वास्थ्य कर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित हो। सरकार की तरफ से कोई आश्वासन नहीं मिलता है, हड़ताल जारी रहेगी।  

मरीजों को हुई दिक्कत, वापस लौट गए

शुक्रवार की सुबह आठ बजे दूर दराज से मरीज ओपीडी में आ गए। मरीज दोपहर 11 बजे तक ओपीडी में बैठे रहे कि हड़ताल अब खत्म हो। लेकिन डॉक्टरों की हड़ताल नहीं खत्म हुई। तिलहर क्षेत्र के अखिलेश ने बताया कि उसके भांजे की तबीयत खराब थी और भांजे की दवा लेने आए थे। उसके कान में दर्द था। 

हरदोई जिले के शाहाबाद क्षेत्र के रहने वाले महिपाल ने बताया कि सुबह नौ बजे आया और पता चला कि डॉक्टरों की हड़ताल है। इसी कस्बा सेहरामऊ दक्षिणी निवासी रघुवीर ने बताया कि उसकी अंगुली कट गयी थी। वह इलाज के कराने के लिए आया था। लेकिन यहां पर हड़ताल थी। मेडिकल कालेज की ओपीडी से काफी संख्या में मरीज वापस लौट गए। मरीजों केा काफी दिक्कत हुई। 

आल इंडिया एसोसिएशन के आहवान पर मेडिकल कालेज डॉक्टरों की शुक्रवार की हड़ताल रही है।ओपीडी बंद रही है और इमरजेंसी सेवाएं चालू है।- डा राजेश कुमार प्राचार्य राजकीय मेडिकल कालेज 

डॉक्टर चौबीस घंटे हड़ताल पर रहेंगे

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष डा विजय पाठक ने बताया कि कोलकाता में एक महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या कर देने के मामले में 17 अगस्त की सुबह छह बजे से 18 अगस्त की सुबह छह बजे तक डॉक्टर हड़ताल पर रहेंगे। इस दौरान इमरजेंसी सेवाएं चालू रहेगी। आपातकालीन चिकित्सा की आवश्यकता वाले मरीजों को कोई कठिनाई न हो। हड़ताल का मुख्य उद्देश्य महिला डॉक्टर की हत्यारोपी को सख्त से सख्त से सजा दिलवाना है। इस तरह की घटनाओं से डॉक्टरों में रोष व्याप्त है। सरकार से मांग की है कि दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाए।

यह भी पढ़ें- शाहजहांपुरः बड़ा भाई नहर में कूदा, बचाने में छोटा भी कूदा, दोनों डूबे, प्रशासन पर लगे लापरवाही के आरोप