Etawah: सिपाही भर्ती परीक्षा के अंतिम दिन पकड़े गए 2 जालसाज; जन्मतिथि में की थी हेराफेरी, पुलिस ने भेजा जेल

Etawah: सिपाही भर्ती परीक्षा के अंतिम दिन पकड़े गए 2 जालसाज; जन्मतिथि में की थी हेराफेरी, पुलिस ने भेजा जेल

इटावा, अमृत विचार। सिपाही भर्ती लिखित परीक्षा के आखिरी दिन शहर के जनता इंटर कालेज परीक्षा केन्द्र पर सुबह की पाली में दो अभ्यर्थी प्रपत्रों में हेराफेरी कर शामिल होने के आरोप में धरे गए। दोनों ने परीक्षा में खुद को पात्र बनाने के लिए अपने आधार कार्ड में जन्मतिथि में हेराफेरी की थी। 

केन्द्र पर आधार ई-केवाईसी के दौरान उनकी यह जालसाजी पकड़ में आ गई। इनमें एक आगरा तथा दूसरा मैनपुरी जिले का रहने वाला है। इन दोनों को केन्द्र व्यवस्थापक ने परीक्षा के बाद पुलिस के सुपुर्द कर उनके विरुद्ध फ्रेंड्स कालोनी थाने में हेराफेरी का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस द्वारा दोनों को जेल भेजने की कार्रवाई की गई।

परीक्षा के नोडल अधिकारी एसपी ग्रामीण सत्यपाल सिंह ने बताया कि शनिवार को सुबह की पाली में पकड़े गए दोनों अभ्यर्थी देवेन्द्र सिंह पुत्र अशोक चाहर, बंधा थाना कागरोल जनपद आगरा निवासी है जबकि अतुल पुत्र बलवीर सिंह यादव गांव उधन्ना थाना दन्नाहार मैनपुरी का निवासी है। 

इन दोनों की परीक्षा जनता इंटर कालेज अशोक नगर परीक्षा केन्द्र पर सुबह 10 बजे से थी। केन्द्र पर चेकिंग के दौरान प्रवेश पत्र और आधार कार्ड का मिलान किया गया। देवेन्द्र सिंह के आधार कार्ड में उम्र 8-03-1994 लिखी थी। इसके अलावा अतुल के आधार कार्ड में 1-10-2001 पड़ी हुई थी। 

लेकिन देखने से इनकी उम्र काफी ज्यादा लग रही थी। इस पर ई-केवाईसी की गई तो दोनों अभ्यर्थियों की आधार केवाईसी पर डाटा भी फीड नहीं हो सका। इस पर शक के आधार पर इनके आधार कार्ड को जांच के लिए भेजा गया। लेकिन दोनों को परीक्षा में बैठने दिया। 

जांचोपरांत दोनों के आधार कार्ड में उम्र संशोधन कराए जाने की बात सामने आने पर 12 बजे परीक्षा छूटने के बाद दोनों को पुलिस बल की मदद से दबोच लिया गया। दोनों के विरुद्ध केन्द्र व्यवस्थापक की तहरीर पर थाना फ्रेंड्स कालोनी में प्रपत्रों में हेराफेरी कर परीक्षा में शामिल होने के अन्तर्गत भारतीय न्याय संहिता की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेजा गया।

यह भी पढ़ें- Hamirpur: बाबा की मौत के बाद शुरू हुआ पुश्तैनी संपत्ति का विवाद; युवक ने दी जान, पत्नी ने लगाया इन लोगों पर हत्या का आरोप...

 

ताजा समाचार

रायबरेली : साइकिल की दुकान में लगी आग, लाखों का नुकसान
आज नहीं तो कल आतंकवादियों से मिलने की कोशिश करेंगे राहुल गांधी : संजय निषाद
कानपुरवासियों को मिली आगरा-वाराणसी वंदेभारत की सौगात; सांसद ने दिखाई ट्रेन को हरी झंडी, यहां पढ़ें ट्रेन की खासियत...
Unnao: शोभा यात्रा निकालने के साथ गणेश पंडालों में हुई पूजा-अर्चना, नम आंखों से दी गई गजानन महाराज को विदाई
'…खान, आईजी बोल रहा हूं…' जालसाज ने आईपीएस अधिकारी के नाम पर कॉल कर धमकाया, रिपोर्ट दर्ज
Unnao: तेजी से बढ़ रहा गंगा का जलस्तर, प्रशासन कर रहा नजरअंदाज, तटवर्ती इलाकों में रहने वाले लोगों की बढ़ी मुसीबतें