Agra: महिला को दबोचने वाले भाजपा नेता पर FIR दर्ज; आरोपी ने मंडलाध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा, पीड़िता बोली- न्याय मिलने तक लड़ूंगी

Agra: महिला को दबोचने वाले भाजपा नेता पर FIR दर्ज; आरोपी ने मंडलाध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा, पीड़िता बोली- न्याय मिलने तक लड़ूंगी

आगरा, अमृत विचार। कमला नगर थाना क्षेत्र के बल्केश्वर में भाजपा के मंडलाध्यक्ष पर छेड़खानी का मुकदमा दर्ज हो गया। उसके बाद उसने अपने पद से भी इस्तीफा दे दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपी घर से फरार बताया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी। 

पीड़ित महिला ने पुलिस को सारे साक्ष्य उपलब्ध कराए हैं। आरोपी की कॉल रिकॉर्डिंग उपलब्ध कराई है। कल यह मामला थाने की चौखट पर पहुंचा था, लेकिन भाजपा नेताओं ने इस मामले में दबाव बनाकर समझौता कर दिया था। 

गौरतलब है कि भाजपा के बल्केश्वर मंडलाध्यक्ष गिर्राज बंसल पर क्षेत्र की महिला संगठन की पदाधिकारी ने घर में घुसकर मारपीट कर दबोचने और छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया था। उसने घटना 29 अप्रैल की बताई थी। उसने पुलिस से शिकायत की थी कि आरोपी उसके घर में आया और बैठ गया। वह उसके लिए चाय बनाने के लिए गई तो उसने उसे दबोच लिया। 

उसने भागने के लिए रसोई में रखा डंडा उठाया और शोर मचा दिया। तब जाकर आरोपी वहां से भागा। इसकी शिकायत उस समय पुलिस से न करकर पार्टी के बडे़ नेताओं से की। चूंकि आरोपी एक विधायक का नजदीकी है। उसकी पत्नी भी हाल में पार्षद बनी है। उसने सभी से शिकायत की तो वह थकहार कर चुप बैठ गई। उसने घटना को बुरा सपना समझकर भूलना ही जरुरी समझा, क्योंकि आरोपी उसे भाजपा से निष्काषित कराने की धमकी दे रहा था। 

एक सप्ताह पूर्व आरोपी किसी से उसको लेकर फिर से अपशब्द कह दिये तो उसका सब्र टूट गया। उसने पुलिस को तहरीर दी लेकिन इसी बीच यह बात भाजपा नेताओं में आग की तरह फैल गई। इस मामले से विधायक ने खुद को अलग रखा। कई भाजपा नेताओं ने कमला नगर में बैठक की। जिसमें आरोपी से माफी मंगवा दी गई। 

पीड़िता पर इतना दवाब बना दिया कि वह रोते ही बैठक से चली गई। अगले दिन वह पुलिस के पास पहुंचकर बोली कि इज्जत से कोई समझौता नहीं होता है। न्याय मिलने तक लड़ूंगी। इसलिए उसका केस दर्ज किया जाये। कमला नगर थाना प्रभारी निशामक त्यागी ने इस मामले में मुकदमा दर्ज करा दिया। मुकदमा दर्ज होने की सूचना भाजपाईयों में आग की तरह फैल गई। लोग इधर उधर फोन करने लगे। मुकदमे की जानकारी मिलते ही आरोपी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। 

किसी की इज्जत से हुआ खेल, नेताजी ने माफी से निपटाया

जहां एक ओर महिला संबंधी अपराधों में सख्त कार्रवाई करके नजीर पेश कर रही है। वहीं आगरा में भाजपा नेता सीएम के आदेशों पर ही नहीं चल पा रहे हैं। एक महिला से घर में घुसकर छेड़खानी हो रही है और यहां नेता माफी मंगवाकर निपटना चाह रहे हैं। पीड़ित महिला का कहना है कि इन नेताओं की बात न मानकर उन्होंने अपना नुकसान किया है, लेकिन इज्जत से बढ़कर कोई सम्मान नहीं है।

यह भी पढ़ें- संभल: धर्मस्थल निर्माण को लेकर दो समुदायों में तनातनी; पुलिस ने रुकवाया निर्माण, दी चेतावनी, जानिए पूरा मामला

 

ताजा समाचार

Unnao: एआरटीओ प्रवर्तन को पाकिस्तान के नम्बर से आई कॉल, फोन करने वाले ने कहा ये...सुनकर सहमे अधिकारी, जानिए पूरा मामला
Kanpur: एपी फैनी जमीन मामला: सलीम बिरयानी ने खोले कई गहरे राज; सफेदपोश समेत 12 नाम उजागर
चेतावनी बिंदु के पास पहुंच रहा है गंगा का जलस्तर : विधायक और डीएम ने 150 बाढ़ पीड़ियों को बांटी राशन सामग्री
100 से अधिक लोगों को मकान खाली करने की नोटिस : खलिहान और रास्ते की जमीन पर मकान बनाने का आरोप
Jalaun: जुआ खिलवाने में थानाध्यक्ष और 2 सिपाही निलंबित; 17 जुआरी भी गिरफ्तार, इतने लाख रुपये बरामद...
लखीमपुर खीरी: भाजपा जिलाध्यक्ष के भाई ने तमंचे से खुद को गोली से उड़ाया