Breaking news: कानपुर में सर्विस लेन पर बड़ी मात्रा में मिले नोटों के टुकड़े, बोरी में किये गए जमा 

Breaking news: कानपुर में सर्विस लेन पर बड़ी मात्रा में मिले नोटों के टुकड़े, बोरी में किये गए जमा 

कानपुर, अमृत विचार। बिल्हौर विकासखंड क्षेत्र के एरोल कस्बा स्थित अलीगढ़ कानपुर जीटी रोड हाईवे के किनारे लाखों रुपए के नोटों की कटिंग मिलने से हड़कंप मच गया। स्थानीय ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंचे तहसील प्रशासन ने उच्च अधिकारियों को मामले की जानकारी दी है। हालांकि जांच में अभी कुछ स्पष्ट नहीं हो पा रहा है नोट नकली है या असली, लेकिन इतनी बड़ी मात्रा में नकली नोट की कटिंग का कोई तर्क ही नहीं बनता है। 

ऐसे में माना जा रहा है कि यह असली नोटों की ही कटिंग है। जानकारी मिलते ही मौके पर बड़ी संख्या में लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। मामले की जांच की जा रही है। उप जिलाधिकारी रश्मि लांबा ने बताया कि उच्च अधिकारियों को मामले की जानकारी दी गई है।
 
फोरेंसिक टीम भी जांच के लिए पहुंच रही है। जांच के बाद ही फोरेंसिक रिपोर्ट के आधार पर यह तय होगा की नोट असली है या नकली। 

लेकिन खुलेआम हाईवे किनारे नोटों की कटिंग फेंकने की बात हजम नहीं हो रही है। वहीं, बिल्हौर की सपा नेत्री रचना सिंह ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए नोटों की कटिंग को भ्रष्टाचार की निशानी बताया है।

ये भी पढ़ें -मोची राम चेत की दुकान पर राहुल गांधी ने सिली चप्पल, दुकानदार बोला- मैं... कमजोर हूं, मदद कीजिए, देखें वीडियो