माइक्रोसॉफ्ट के सर्वर में गड़बड़ी, दुनियाभर में अफरातफरी...बैंक-रेल-विमान, फोन, कंप्यूटर सब पर असर

माइक्रोसॉफ्ट के सर्वर में गड़बड़ी, दुनियाभर में अफरातफरी...बैंक-रेल-विमान, फोन, कंप्यूटर सब पर असर

नई दिल्ली। माइक्रोसॉफ्ट सर्वर डाउन से भारत समेत दुनियाभर में अफरातफरी मच गई है। इस गड़बड़ी का असर एयरपोर्ट, बैंक और स्टॉक एक्सचेंज से लेकर न्यूज चैनलों तक में हुआ है। लंदन स्टॉक एक्सचेंज की सेवाएं ठप हो गई हैं। अमेरिका में सैंकड़ों उड़ानें रोक दी गई हैं। भारत में भी कई एयरपोर्ट पर इसका असर पड़ा है। भारत में दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु एयरपोर्ट पर फ्लाइट तय समय से देरी से चल रही हैं। भारत सरकार ने इन तकनीकी दिक्कतों के बाद माइक्रोसॉफ्ट से संपर्क किया है। कई देशों की सरकारों ने इमरजेंसी बैठक बुलाई है। इस बीच माइक्रोसॉफ़्ट ने कहा है कि सर्वर में आई गड़बड़ियों को ठीक करने का प्रयास किया जा रहा है।

स्पाइसजेट और इंडिगों ने भी इसी तरह की तकनीकी समस्या का हवाला दिया है। सिर्फ विमान सेवाएं ही नहीं बल्कि कई देशों में बैंकिंग सेवाओं से लेकर टिकट बुकिंग और स्टॉक एक्सचेंज पर भी असर पड़ा है। कहा जा रहा है कि साइबर सिक्योरिटी प्लेटफॉर्म क्राउडस्ट्राइक में दिक्कत की वजह से सेवाएं प्रभावित हुई हैं।

इंडिगो और स्पाइसजेट जैसी एयरलाइंस का कहना है कि सर्वर में दिक्कत की वजह से सेवाएं ठप हैं। एयरपोर्ट पर चेक-इन और चेक-आउट सिस्टम ठप हो गए हैं। बुकिंग सेवा भी प्रभावित हुई है। इससे सबसे ज्यादा अमेरिकी विमान सेवा पर असर पड़ा है। अमेरिका के कई हिस्सों में इमरजेंसी सेवा 911 भी प्रभावित हुई है।

अमेरिका के अलावा ऑस्ट्रेलिया और जर्मनी में भी बैंकिंग, टेलीकॉम, मीडिया आउटलेट और एयरलाइंस की सेवाएं प्रभावित हुई हैं। ऑस्ट्रेलिया के नेशनल साइबर सिक्योरिटी कॉर्डिनेटर का कहना है कि देश में शुक्रवार दोपहर बड़े पैमाने पर कई कंपनियों की सेवाएं प्रभावित हुई हैं। 

  • दिल्ली एयरपोर्ट पर ऑनलाइन सेवाएं ठप हो गई हैं। सर्वर में गड़बड़ी की वजह से सेवाएं प्रभावित हुई हैं।
  • दुबई एयरपोर्ट पर भी इस गड़बड़ी का असर हुआ है।
  • ब्रिटेन की रेल सेवाओं पर भी इस गड़बड़ी का असर पड़ा है। ब्रिटेन में स्काई न्यूज का लाइव टेलीकास्ट बंद हो गया है।
  • लंदन स्टॉक एक्सचेंज की सेवाएं ठप हो गई हैं।
  • नीदरलैंड्स की हवाई सेवाएं भी प्रभावित हो गई है।

ये भी पढे़ं : संयुक्त राष्ट्र प्रमुख एंटोनियो गुटेरेस ने बांग्लादेश में जारी हिंसा पर जताई चिंता, Stéphane Dujarric बोले- हिंसा कोई हल नहीं

ताजा समाचार

रायबरेली : साइकिल की दुकान में लगी आग, लाखों का नुकसान
आज नहीं तो कल आतंकवादियों से मिलने की कोशिश करेंगे राहुल गांधी : संजय निषाद
कानपुरवासियों को मिली आगरा-वाराणसी वंदेभारत की सौगात; सांसद ने दिखाई ट्रेन को हरी झंडी, यहां पढ़ें ट्रेन की खासियत...
Unnao: शोभा यात्रा निकालने के साथ गणेश पंडालों में हुई पूजा-अर्चना, नम आंखों से दी गई गजानन महाराज को विदाई
'…खान, आईजी बोल रहा हूं…' जालसाज ने आईपीएस अधिकारी के नाम पर कॉल कर धमकाया, रिपोर्ट दर्ज
Unnao: तेजी से बढ़ रहा गंगा का जलस्तर, प्रशासन कर रहा नजरअंदाज, तटवर्ती इलाकों में रहने वाले लोगों की बढ़ी मुसीबतें