शाहजहांपुर: बाढ़ से तबाही थमी पर मुसीबतें बरकरार, कई क्षेत्रों में अभी भी कमर तक भरा पानी 

शाहजहांपुर: बाढ़ से तबाही थमी पर मुसीबतें बरकरार, कई क्षेत्रों में अभी भी कमर तक भरा पानी 

शाहजहांपुर, अमृत विचार। जिले में शनिवार को बाढ़ से तबाही काफी हद तक थम गई, लेकिन मुसीबतें अब भी बरकरार हैं। कांशीराम कालोनी, सुभाषनगर और ककरा क्षेत्र में कमर तक पानी भरा हुआ है। जिससे हजारों लोग घरों की छतों पर फंसे हुए हैं। 500 लोग राहत शिविरों में शरण लिए हैं।

हजारों लोग बेघर होकर रिश्तेदार और जान-पहचान वालों के यहां रह रहे हैं। एक ओर लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर सोमवार को आवागमन शुरू हो गया और दूसरी ओर कानपुर-बरेली हाईवे की दिशा में रामगंगा ने कटान शुरू कर दिया है। जिससे हाईवे रामगंगा के निशाने पर आता दिखाई दे रहा है।

IMG-20240714-WA0005
 
10 जुलाई की सुबह लगभग चार बजे महानगर में बाढ़ का तांडव शुरू हुआ था। खन्नौत नदी का पानी शहर के पूर्वी छोर पर बसीं 20 से ज्यादा कालोनी में घुस गया और मोहल्ले जलमग्न हो गए। महानगर के गली मोहल्लों में नाव चलाकर लोगों को निकाला गया। इसके साथ ही पुवायां, बंडा सहित जिले के कई हिस्सों में बाढ़ जैसे हालात बन गए थे।

किसी तरह खन्नौत नदी का पानी 11 जुलाई को कम हुआ, लेकिन 11 जुलाई को ही गर्रा ने तबाही मचानी शुरू कर दी। महानगर के पश्चिमी कोने पर स्थित गर्रा नदी ने भी 20 से ज्यादा मोहल्ले जलमग्न कर दिए। हजारों लोग बाढ़ में फंस गए। कुछ लोगों को राहत कर्मियों ने बाहर निकाल लिया, जबकि कुछ लोगों ने जान बचाने के लिए छतों पर शरण ली।

IMG-20240714-WA0006

हालत यह हो गई कि बाढ़ में फंसे लोगों को बचाने के लिए एसडीआरएफ और एनडीआरएफ को लगाना पड़ा। इसके बाद भी तमाम लोग अब भी बाढ़ में फंसे हुए हैं। दूसरी ओर महानगर की 20 से ज्यादा कालोनी में पानी आधे फुट से भी कम रह गया है। ऐसे में यहां लोग लौटने लगे हैं, लेकिन बाढ़ से घरों का सामान बर्बाद हो गया है। ऐसे में दोबारा से परिवार को बसाने जैसी नौबत है। पानी में घरों का ज्यादातर सामान खराब हो चुका है।

IMG-20240714-WA0009
लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर यातायात शनिवार को सुचारू हो गया।

 

शनिवार को सुबह से गर्रा और खन्नौत का जलस्तर घटने लगा, लेकिन अभी भी दोनों नदियां उफान पर बह रही हैं। बाढ़ के कारण हजारों लोग घरों से पलायन कर चुके हैं। राजकीय मेडिकल कॉलेज में जलभराव के चलते स्वास्थ्य सेवाएं ठप हैं। स्वास्थ्य सेवाएं बहाल होने में अभी काफी वक्त लग सकता है।

ताजा समाचार

रायबरेली : साइकिल की दुकान में लगी आग, लाखों का नुकसान
आज नहीं तो कल आतंकवादियों से मिलने की कोशिश करेंगे राहुल गांधी : संजय निषाद
कानपुरवासियों को मिली आगरा-वाराणसी वंदेभारत की सौगात; सांसद ने दिखाई ट्रेन को हरी झंडी, यहां पढ़ें ट्रेन की खासियत...
Unnao: शोभा यात्रा निकालने के साथ गणेश पंडालों में हुई पूजा-अर्चना, नम आंखों से दी गई गजानन महाराज को विदाई
'…खान, आईजी बोल रहा हूं…' जालसाज ने आईपीएस अधिकारी के नाम पर कॉल कर धमकाया, रिपोर्ट दर्ज
Unnao: तेजी से बढ़ रहा गंगा का जलस्तर, प्रशासन कर रहा नजरअंदाज, तटवर्ती इलाकों में रहने वाले लोगों की बढ़ी मुसीबतें