इटावा में शिवपाल यादव बोले- 2027 में बनेगी सपा की सरकार...बेरोजगारी से परेशान युवा चाहते हैं सत्ता परिवर्तन

इटावा में शिवपाल यादव बोले- 2027 में बनेगी सपा की सरकार...बेरोजगारी से परेशान युवा चाहते हैं सत्ता परिवर्तन

इटावा, अमृत विचार। जिला पंचायत सभागार में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने भाजपा सरकार को सभी मोर्चों पर विफल बताते हुए कहा कि 2027 में उत्तर प्रदेश में सपा की सरकार बनेगी। कार्यकर्ता अफवाहों से दूर रहते हुए पीडीए की मजबूती के अभियान में जुटे रहें।
 
उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता अब इस सरकार से तंग आ चुकी है। गरीबी, बेरोजगारी से आजिज युवा और बेहाल किसान अब प्रदेश में सत्ता परिवर्तन चाहते हैं। विधानसभा सीटों पर होने जा रहे उपचुनाव में भाजपा को पता चल जाएगा कि उनके साथ अब जनता का विश्वास नहीं है। सपा नेता ने कहा कि भाजपा सरकार कोई भी परीक्षा कराने में सक्षम नहीं हो पा रही है। सिर्फ खोखली घोषणाओं और झूठ का सहारा लेकर जनता को गुमराह किया जा रहा है। 
 
सांसद आदित्य यादव अंकुर, आर्यन यादव, पूर्वमंत्री रामसेवक यादव, श्रीकृष्ण यादव, अशोक यादव, सांसद जितेंद्र दोहरे, पूर्व सांसद राम सिंह, जिलाध्यक्ष प्रदीप शाक्य बबलू, विधायक राघवेंद्र गौतम, पूर्व जिलाध्यक्ष गोपाल यादव, राजीव यादव, सुनील यादव, महामंत्री वीरू भदौरिया, पूर्व प्रत्याशी सर्वेश शाक्य, ध्रुव यादव चीनी, अनुज यादव, हरिओम यादव, चेयरमैन अजय यादव, पूर्व चेयरमैन फुरकान अहमद, लाखन सिंह, केपी शाक्य, ब्रजेन्द्र यादव, उदयभान सिंह, अल्ताफ हुसैन, आनंद यादव टंटी, विक्की गुप्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- Unnao: दिव्यांग महिला के घर में घुसकर मारपीट, वीडियो वायरल, आलाधिकारियों ने लिया संज्ञान, जांच कर कार्रवाई के आदेश

 

ताजा समाचार

रायबरेली : साइकिल की दुकान में लगी आग, लाखों का नुकसान
आज नहीं तो कल आतंकवादियों से मिलने की कोशिश करेंगे राहुल गांधी : संजय निषाद
कानपुरवासियों को मिली आगरा-वाराणसी वंदेभारत की सौगात; सांसद ने दिखाई ट्रेन को हरी झंडी, यहां पढ़ें ट्रेन की खासियत...
Unnao: शोभा यात्रा निकालने के साथ गणेश पंडालों में हुई पूजा-अर्चना, नम आंखों से दी गई गजानन महाराज को विदाई
'…खान, आईजी बोल रहा हूं…' जालसाज ने आईपीएस अधिकारी के नाम पर कॉल कर धमकाया, रिपोर्ट दर्ज
Unnao: तेजी से बढ़ रहा गंगा का जलस्तर, प्रशासन कर रहा नजरअंदाज, तटवर्ती इलाकों में रहने वाले लोगों की बढ़ी मुसीबतें