अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार व डीजीपी प्रशांत ने किया रजा लाइब्रेरी का भ्रमण, बोले- अदभुत ज्ञान का भंडार है रामपुर रजा लाइब्रेरी

अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार व डीजीपी प्रशांत ने किया रजा लाइब्रेरी का भ्रमण, बोले- अदभुत ज्ञान का भंडार है रामपुर रजा लाइब्रेरी

रामपुर, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश सरकार के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार ने कहा कि रामपुर रजा लाइब्रेरी अदभुत ज्ञान का भंडार है। यहां ऐतिहासिक पांडुलिपियां और वाल्मीकि रामायण ऐसे प्रमुख ग्रंथ हैं, जो दुनिया के मार्गदर्शक हैं। यहां आकर पता लगा कि इसकी उपयोगिता क्या है। शहर में सुरक्षा के लिहाज से पुलिस बल तैनात रहा।

सोमवार को अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार एवं पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार रजा लाइब्रेरी पहुंचे। विधायक आकाश सक्सेना, जिलाधिकारी जोगिन्दर सिंह, पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्र ने अधिकारियों को पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इसके बाद रजा लाइब्रेरी के स्टॉफ ने लाइब्रेरी की बिल्डिंग, इंटीरियर, मूर्तियों एवं कलाकृतियों के बारे में जानकारी दी। 

वाल्मीकि की हस्तलिखित रामायण के साथ ही सातवीं सदी में हजरत अली के हाथ के लिखे कुरआन मजीद समेत पांडुलिपियों का अवलोकन किया। इस मौके पर अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार ने कहा कि रामपुर रजा लाइब्रेरी अदभुत ज्ञान का भंडार है। रजा लाइब्रेरी में संरक्षित पुस्तकें, पांडुलिपियां रामपुर की रियासत का शिक्षा के प्रति समर्पण दर्शाती है। 

यहां आकर पता चलता है कि रामपुर के नवाब कितने दूरदर्शी और वैज्ञानिक प्रतिभा के धनी थे। आज रजा लाइब्रेरी अपने संकलन के बल पर न सिर्फ दुनिया में मशहूर है, बल्कि ज्ञान की दृष्टि से भारत के अतुलनीय योगदान को भी प्रदर्शित करती है। पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार ने कहा कि रजा लाइब्रेरी की इमारत देखकर महसूस हुआ,कि यह इमारत सर्वधर्म संभाव का प्रतीक है। 

धार्मिक विभिन्नता के बावजूद रामपुर के लोगों का एक दूसरे के प्रति प्रेम यह दर्शाता है कि रामपुर सांस्कृतिक रूप से समृद्ध है। शहर विधायक आकाश सक्सेना ने रजा लाइब्रेरी की उपयोगिता और भविष्य में होने वाले विकास कार्यों के बारे में जानकारी दी। रजा लाइब्रेरी के निदेशक पुष्कर मिश्र ने दोनों अधिकारियों का आभार जताया।

यह भी पढ़ें- अमरोहा: प्रशिक्षु सीओ के भाई ने फांसी लगाकर दी जान, परिजनों में मचा कोहराम

 

ताजा समाचार

Kanpur: एपी फैनी कम्पाउंड की जमीन खरीद फरोख्त में पुलिस ने सलीम को उठाया...लेखपाल ने पांच लोगों के खिलाफ दर्ज कराई FIR
कुलदेवता मंदिर पर इस्लामिक झंडा लगाकर फोटो वायरल की
मुरादाबाद: ननदोई ने किया दुष्कर्म तो पति बोला- तलाक, तलाक, तलाक...पीड़िता ने एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार
बरेली: विजय खुद भी कभी नहीं गया क्लास और मिल गई डिग्री, बस यहीं से हुई फर्जीवाड़े की शुरुआत
वन नेशन, वन इलेक्शन प्रस्ताव को मंजूरी देने पर योगी ने जताया आभार
Kanpur: पार्क के कब्जे ढहाने पहुंचा केडीए का दस्ता, बुलडोजर के आगे लेटी महिलाएं...मिन्नतें करते दिखे अधिकारी, बैरंग लौटे