कासगंज: झमाझम बारिश से बिगड़ी मूंगफली और मक्का की फसल की सूरत

खेत में भरे बरसात के पानी में फसलों को इकट्ठा करने में जुटे किसान

कासगंज: झमाझम बारिश से बिगड़ी मूंगफली और मक्का की फसल की सूरत

सोरों, अमृत विचार। जिले भर में लगातार हो रही झमाझम बारिश से मूंगफली और मक्का की खेत में खड़ी हुई पकी फसल खराब हो रही है। जिससे दोनों फसलों को काफी नुकसान होने की संभावना जताई जा रही है। मूंगफली के खेत में पानी भर जाने से दाना काला और अंकुरित हो रहा है, तो वहीं कटी पड़ी मक्का के खेत में पानी भर जाने से भुट्टा अंकुरित हो रहा है। जिससे किसान परेशान और चिंतित हैं। वह खेतों में दोनो ही फसलों को इकट्ठा करने में लगे हुए हैं।

जिले में मूंगफली और मक्का की फसल सर्वाधिक मात्रा में होती है। इन दिनों खेतों में मूंगफली की खोदाई चल रही है, लेकिन कई दिनों से हो रही झमाझम बारिश से खेतों में पकी हुई खड़ी मक्का और मूंगफली की फसलों में पानी भर गया है। जिससे खेत में मूंगफली और मक्का की फसल खेतों में अंकुरित होने के कंगार पर है। उनमें जड़ निकलने लगी है। जिससे किसानों के अरमान पर पानी फिरता हुआ नजर आ रहा है। वह अपनी अपनी फसलों को पानी में घुसकर एकत्रित करने में लगे हुए हैं।

खुदी मूंगफली का दाना काला पड़ रहा, जबकि जो फसल खड़ी है उसका दाना सड़कर अंकुरित हो रहा है। खेतों में मक्का की फसल भी पककर तैयार है। मक्का की फसल कट चुकी है। खेतों में टूटे पड़े भुट्टे के आसपास पानी भर गया है। अगर एक दो दिन बारिश हुई तो भुट्टा अंकुरित होने लगेगा और दाना सड़ जाएगा। जिससे किसानों को भारी नुकसान होगा। किसान भरे बरसात के पानी में भीगते ही मूंगफली की खोदाई और मक्का के भुटटा को इकट्ठा करने में लगे हुए हैं।

क्या बोले किसान
खेत में मूंगफली की खोदाई चल रही है। बारिश का पानी खेत में भर गया। खुदी मूंगफली का दाना काला पड़ रहा है। दाना सड़कर अंकुरित हो रहा है-आशीष  मौर्य, किसान।

मक्का खेत में सूख रही थी, वह भी बारिश में भीग गई। उसमें भी नुकसान की आशंका है। मक्का के भुट्टों  में जड़े अंकुरित हो रही है। बारिश थमने का नाम नहीं ले रही है- भोले शंकर, किसान।

दस बीघा खेत में मूंगफली की फसल को किया था, फसल काफी अच्छी थी, अच्छी पैदावार की उम्मीद थी, लेकिन बारिश ने मूंगफली की फसल को खराब कर दिया। पानी भर जाने से दाना काला और छोटा निकल रहा है-हरी सिंह राजपूत, किसान।

मक्का की फसल खेत में काट कर डाल दी थी, तभी से बारिश हो रही है। भुट्टे खेत में पड़े अंकुरित हो रहे हैं। उनमें जड़े निकलने लगी है। इस बारिश ने किसानों की अरमानों पर पानी फेर दिया है। वह खासे परेशान और चिंतित हैं-सोनू जौहरी, किसान। 

बारिश जहां एक ओर धान की फसल के लिए फायदें मंद साबित हो रही है, तो वहीं दूसरी ओर मक्का और मूंगफली करने वाले किसानों के लिए नुकसान दायिक साबित हो रही है। पानी भर जाने से मक्का और मूंगफली की फसल को काफी प्रभावित हुई है, किसान जल्दी से जल्दी दोनों फसलों को इकट्ठा कर लें- अवधेश मिश्रा, जिला कृषि अधिकारी।

ये भी पढ़ें- कासगंज: आसमान से आफत बनकर बरसी बारिश, जलभराव से बिगड़ी सूरत...लोगों का राह निकलना दूभर 

ताजा समाचार

NIA Raid: UP, असम और दिल्ली समेत देश के पांच राज्यों में NIA की रेड से मचा हड़कंप, इस मामले में की कार्रवाई
Kanpur Crime: सिपाही ने पति व ससुरालियों पर लगाया जबरन गर्भपात कराने का आरोप, बोली- पति के कई महिलाओं से संबंध
चमोली: चौखंबा गईं विदेशी महिला Trekkers लापता, आज भी चल रहा सर्च ऑपरेशन
पुनर्वास विवि में हुआ बायोमीट्रिक अटेंडेंस अनिवार्य, उपस्थिति के बिना दशमोत्तर छात्रवृत्ति पर लग सकती है रोक
Women's T20 World Cup : हमें यह मैच भूलना होगा, अब हमारे लिए प्रत्येक मैच महत्वपूर्ण...न्यूजीलैंड से मिली हार के बाद बोलीं जेमिमा रोड्रिग्स 
उन्नाव में लुटेरों ने सराफा व्यवसाई से साढ़े 12 लाख लूटे: पुलिस से मुठभेड़ में एक के पैर में लगी गोली, चार गिरफ्तार