गोंडाः झूम के बरसे बदरा, खिले किसानों के चेहरे

 गोंडाः झूम के बरसे बदरा, खिले किसानों के चेहरे

गोंडा, अमृत विचार: काफी लंबे इंतजार के बाद मानसून की दस्तक ने जहां एक ओर लोगों को गर्मी से राहत दी हैं। वहीं दूसरी ओर किसानों को भी लंबी राहत दी है। शनिवार देर शाम से शुरू हुआ बारिश का सिलसिला रविवार को दिनभर जारी रहा। इससे लोगों को भीषण गर्मी से काफी राहत मिली। वहीं, किसानों के चेहरे भी खुशी से खिल गए। गोंडा में 24 घंटे के भीतर 12.5 मिली मीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। बलरामपुर में 30 मिलीमीटर बारिश हुई। 

 पिछले सप्ताह से आसमान में उमड़ रहे बादलों ने सोमवार को रफ्तार पकड़ ली। सोमवार को पूरे जिले में झमाझम बरसात हुई। इस मानसूनी बारिश से ताल पोखरे लबालब भर गए हैं और किसानों के चेहरे पर भी रौनक दिखाई देने लगी है‌। भीषण गर्मी से झुलस रही गन्ने की फसल को इस बाारिश से संजीवनी मिल गयी है‌ और किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। मौसम में बदलाव और बारिश के बाद खेती किसानी ने भी जोर पकड़ लिया है। किसान धान रोपने की तैयारी में जुट गए है।

Untitled design (1)

धानेपुर क्षेत्र के किसान नकछेद ने कहा कि उनके धान की बेड़न तैयार हो चुकी थी। धान रोपाई के लिए बारिश का इंतजार हो रहा था।  अब मानसून आ गया है। पिछले 24 घंटे में अच्छी बारिश हुई है‌। खेतों में पानी भी लग गया है‌। अब वह धान  रोपाई की तैयारी कर रहे हैं। किसान संतोष कुमार ने कहा कि बारिश न होने से गन्ने की फसल झुलस रही थी। अब बारिश हो गयी है तो फसल को संजीवनी मिल गयी है। वहीं मौसम विभाग के मुताबिक जिले में मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो चुका है‌ और आगामी दिनों में भारी बारिश हो सकती है।

यह भी पढ़ेः अंतिम चरण में पहुंचा गोंडा कचहरी-करनैलगंज रेल लाइन का निर्माण कार्य, 4 जुलाई को रेल संरक्षा आयुक्त करेंगे निरीक्षण

ताजा समाचार