हाथरस हादसा: मृतकों और घायलों के आश्रितों को दी गई मुआवजा राशि

हाथरस हादसा: मृतकों और घायलों के आश्रितों को दी गई मुआवजा राशि

कासगंज, अमृत विचार। जिला हाथरस के थाना सिकंदराराऊ के अंतर्गत गांव  फुलरई में सत्संग के दौरान हुई भगदड़ में मौत का शिकार हुए जिले के 10 सत्संगियों में से आठ एवं चार घायलों के आश्रितों को गुरुवार को मुआवजा राशि के चेक दिए गए हैं। प्रत्येक मृतक आश्रित को दो-दो लाख और घायलों को 50-50 हजार सहायता राशि के चेक दिए गए हैं। 

बीती दो जून को समीपीय जिला हाथरस के सिकंदराराऊ के गांव फुलरई में भोले बाबा के सत्संग के दौरान भगदड़ मच जाने से 121 लोगों की मौत हुई थी। दर्जनों घायल हुए थे। इन मृतकों में जिले के 10 सत्संगियों की मौत हुई थी और 19 लोग घायल हुए थे। जिनमें से आठ मृतकों एवं चार घायलों के आश्रितों को मुख्यमंत्री राहत कोष से मुआवजा राशि वितरित की गई है। संबंधित तहसील के एसडीएम द्वारा मृतकों और घायलों के घर पर पहुंचकर आश्रितों को सहायता राशि के चेक दिए गए। शेष रहे दो मृतक और 15 घायलों को मुआवजे की राशि दिया जाना शेष है। जिसके लिए जिला प्रशासन द्वारा अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। 

मुआवजे के लिए शेष रहे पीड़ित 
मृतक : 
1 मुन्नीदेवी पत्नी तोतराम निवासी बिलराम तहसील कासगंज 
2 मीना देवी पत्नी मदन लाल निवासी सलेमपुर पिरौंदा, तहसील कासगंज 
घायल :
1 तारा देवी पत्नी विजेंद्र सिंह निवासी बादामपुर तहसील कासगंज
2 रिंकी पत्नी सत्येंद्र सिंह निवासी गोरहा तहसील कासगंज 
3सारिका पुत्री सत्येंद्र निवासी गोरहा तहसील कासगंज 
4 कमलेश पत्नी जमुना प्रसाद निवासी बिलराम तहसील कासगंज 
5 गौरी पत्नी पप्पू सिंह मुहल्ला मंडी बिलराम कासगंज 
6 भगवती पत्नी लाखन सिंह निवासी बिलराम तहसील कासगंज 
7 सोमवती पत्नी मुन्नालाल निवासी बिलराम तहसील कासगंज 
8 धनदेवी पत्नी राकेश निवासी बिलराम तहसील कासगंज 
9 निखिल बाबू पुत्र गोविंद सागर निवासी प्यारमपुर तहसील पटियाली 
10 रामदेवी पत्नी रघुवीर सिंह निवासी गांव सादिकपुर तहसील सहावर 
11शीला देवी पत्नी कल्लू निवासी बिलराम तहसील कासगंज 
12 दुर्जन देवी पत्नी देवेंद्र गांव सादिकपुर तहसील सहावर 
13 श्रुति देवी पत्नी रामपाल निवासी सादिकपुर तहसील सहावर 
14 कंठश्री पत्नी पोखपाल निवासी सादिकपुर तहसील सहावर 
15 पिंकी पत्नी धर्मपाल निवासी सादिकपुर तहसील सहावर 

इन मृतक आश्रितों को दिया गया मुआवजा 
सीमा देवी पत्नी सोनपाल निवासी नगला खंजी तहसील कासगंज 
मीरा देवी पत्नी प्रेमशंकर निवासी गोरहा तहसील कासगंज 
युवांश पुत्र सुधा देवी निवासी नौरथा तहसील कासगंज 
सोनवती पत्नी सत्यप्रकाश निवासी प्यारमपुर तहसील पटियाली 
रेवती देवी पत्नी छोटे लाल निवासी प्यारमपुर तहसील पटियाली
प्रियंका पुत्री रामसेवक निवासी गांव बहोटा तहसील पटियाली 
कमला देवी पत्नी मुरारी लाल निवासी मुहल्ला शेरखान तहसील पटियाली 
सुषमा देवी पत्नी महावीर निवासी सादिकपुर तहसील सहावर 

इन घायलों को मिला मुआवजा 
सुधा देवी पत्नी प्रेम सिंह निवासी नौरथा तहसील कासगंज 
कामिनी पत्नी अरविंद निवासी बहटा तहसील सहावर
ज्ञानदेवी पत्नी गोविंद सागर निवासी प्यारमपुर तहसील पटियाली 

शेष रहे मृतक और घायालों के आश्रितों को मुआवजा की राशि दिए जाने के लिए पत्रावली तैयार की जा रही है। शीघ्र ही सभी को मुआवजा दे दिया जाएगा। - मेधा रूपम, डीएम

ये भी पढे़ं- कासगंज: प्रेमिका के प्रेमजाल में फंसा पति आए दिन करता है मारपीट, बच्चों सहित जान से मारने की देता है धमकी