बाराबंकी : भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष सुधीर सिंह 'सिद्धू' का निधन

पार्थिव शरीर के दर्शन को लगा लोगों का तांता

बाराबंकी : भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष सुधीर सिंह 'सिद्धू' का निधन

बाराबंकी, अमृत विचार। नगर के मोहल्ला सत्यप्रेमी नगर निवासी 62 वर्षीय सुधीर कुमार सिंह 'सिद्धू' का लंबी बीमारी चलते सोमवार को सुबह लखनऊ के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में निधन हो गया। सिद्धू पिछले दो वर्ष से बीमार चल रहे थे, उन्हें बाथरूम में गिरने से रीड की हड्डी में चोट लगी थी। जिसका ऑपरेशन दिल्ली के एक अस्पताल में हुआ था। बीच में सिद्धू के स्वास्थ्य में सुधार भी हुआ, लेकिन कुछ दिनों पूर्व उनकी किडनी में इंफेक्शन हो गया और लखनऊ में भर्ती होना पड़।

सिद्धू के निधन की खबर फैलते ही पूरे जनपद के भाजपा नेता व अन्य लोगों में शोक की लहर दौड़ पड़ी। सिद्धू का अंतिम संस्कार नागेश्वर नाथ स्थित श्मशान घाट में किया गया। सिद्धू अपने पीछे पत्नी पूनम सिंह तथा पुत्र जयदीप सिंह व गुरदीप सिंह को छोड़ गए। सिद्धू राजनाथ सिंह के बहुत करीबी माने जाते थे। वह जनपद में भाजपा के तेज तर्रार नेताओं में शुमार थे। सिद्धू भाजपा के जिला अध्यक्ष, किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री के साथ-साथ उत्तर प्रदेश भूमि विकास बैंक के डायरेक्टर भी रह चुके थे। सिद्धू ने राम मंदिर आंदोलन में भी बढ़चढ़कर हिस्सा लिया था।

 सिद्धू सत्यप्रेमी नगर वार्ड के निर्वाचित सभासद भी रहे, इसलिए नगर पालिका परिषद में अधिशासी अधिकारी संजय कुमार शुक्ला ने शोक संवेदना व्यक्त करके कंडोलेंस किया। उनके आवास पर श्रद्धांजलि देने वालों एवं अंत्येष्ठी में मुख्य रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष अरविंद मौर्या, राम कुमारी मौर्या, खाद्य एवं रसद मंत्री सतीश शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष व एमएलसी संतोष सिंह, विधायक साकेंद्र वर्मा, पूर्व विधायक शरद अवस्थी, पूर्व सांसद प्रियंका सिंह रावत, उपेंद सिंह रावत, पूर्व जिला अध्यक्ष संतोष सिंह, रामनाथ मौर्य, विधायक दिनेश रावत, पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप, डॉ.पी एल पुनिया, पूर्व एमएलसी राजेश यादव, रामगोपाल रावत, डाक्टर कुलदीप सिंह, विजय आनंद बाजपेई, डॉक्टर विकास यादव, रामस्वरूप यादव, अवधेश श्रीवास्तव, पूर्व एमएलसी हरगोविंद सिंह, बैजनाथ रावत, महामंत्री संदीप गुप्ता, शील रतन मिहिर, गुरशरण लोधी, सभासद देवेंद्र प्रताप सिंह 'ज्ञानू', राम प्रकाश श्रीवास्तव, विष्णु प्रभाकर वर्मा, पालिका अध्यक्ष शीला सिंह, पूर्व ब्लाक प्रमुख सुरेंद्र सिंह वर्मा, पूर्व अध्यक्ष रंजीत बहादुर श्रीवास्तव, कपिल कुशमेश, जिला परिषद सदस्य भुल्लन वर्मा, पूर्व अध्यक्ष हफीज भारती, सभासद सुशील गुप्ता, बृजेश दीक्षित, रविनन खजांची, पंकज मिश्रा एवं कई सभासद, सरिता सिंह, रचना श्रीवास्तव, व्यापार मंडल के विनोद गाबा, सरदार चरणजीत, देव गुप्ता, राजेश गुप्ता, राजीव कुमार गुप्ता 'बब्बी' संतोष जायसवाल, उषा रावत और अमरीश रावत सहित विभिन्न दलों के सैकड़ों नेता, पदाधिकारी व कार्यकर्ता तथा नगर के गद्मान्य लोग उपस्थित रहे।

 

यह भी पढ़ें :- लखनऊ क्राइम ग्राफ : छमाही अपराध, पश्चिम जोन में तबाड़तोड़ वारदात