![बरेली: भूगर्भ जलस्तर...सिविल लाइंस की स्थिति इस बार भी सबसे चिंताजनक](https://www.amritvichar.com/media/c200x160/2024-06/demo-image-v-(58)2.jpg)
नगर निगम ने शुरू की निगरानी : अंत्योष्टी स्थलों पर नहीं दफनाए जांएगे शव
![नगर निगम ने शुरू की निगरानी : अंत्योष्टी स्थलों पर नहीं दफनाए जांएगे शव](https://www.amritvichar.com/media/2024-06/अंतिम-संस्कार-प्रयागराज.jpg)
प्रयागराज, अमृत विचार: भीषण गर्मी के बाद अब मानसून बदलने लगा है। इसके साथ ही अब नदियों का जलस्तर भी बढ़ेगा। इससे पहले ही नगर निगम ने एक विशेष तैयारी करते हुए आदेश जारी किया है। नगर निगम ने दो अंत्योष्टी स्थलों पर शव को दफन करने पर रोक लगाते हुए घाटों पर शवों को दफन न करने का निर्देश जारी किया है।
बता दें कि बारिश और बाढ़ की संभावना को देखते हुए नगर निगम की ओर से दो प्रमुख अंत्येष्टि स्थलों फाफामऊ एवं सोनौटी घाट पर लाशो को दफन करने पर मनाही कर दी गयी है। इसके लिए नगर निगम की ओर से टीम गठित कर घाट पर निगरानी भी शुरू कर दी गई है। महापौर के मुताबिक गंगा का जलस्तर बढ़ने के बाद कटान शुरू हो जाती है। इसके बाद दफनाये गये शव पानी में उतराने लगते है। कोरोना काल के दौरान भी काफी संख्या में शवों को दफनाया गया था। बाद में बाढ़ आने पर दफनाये गये शव मिट्टी से ऊपर आ गये थे। इसलिए इस बार नगर निगम ने पहले से ही इसको लेकर तैयारी कर ली है।
यह भी पढ़ें:- लखनऊ : संदिग्ध परिस्थतियों में पांच वानरों की मौत, विसरा सुरक्षित