Admission News: नेशनल पीजी कॉलेज की प्रवेश परीक्षा आठ जूलाई से, 11 से होगी काउंसलिंग

Admission News: नेशनल पीजी कॉलेज की प्रवेश परीक्षा आठ जूलाई से, 11 से होगी काउंसलिंग

लखनऊ, अमृत विचारः लखनऊ विश्वविद्यालय से संबद्ध शहर का एकमात्र ऑटोनामस कॉलेज का प्रारंभ चार जुलाई से प्रारंभ हो जाएगा। स्नातक की प्रवेश परीक्षाएं 8 जुलाई से शुरु हो जाएंगी। नेशनल पीजी कॉलेज की काउंसलिंग 11 जुलाई से 31 जुलाई तक होगी। कॉलेज में ऑनलाइन आवेदन चार जुलाई तक होगी। इसके लिए वार काउंसलिंग ने डेट शीट जारी कर दी है। 
बीए की काउंसलिंग 11 से 13 जुलाई तक होगी, बीकॉम की काउंसलिंग 15 से 17 जुलाई, बीएससी बॉटनी, जूलॉजी, केमिस्ट्री की काउंसलिंग 19 जुलाई को होगी, बीएससी पीसीएम की काउंसलिंग 20 जुलाई को होगी, बीकॉम हॉनर्स की काउंसलिंग 22 और 23 जुलाई के बीच होगी, बीए जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की काउंसलिंग 22 और 23 जुलाई के बीच होगी। बीबीए की काउंसलिंग 25 और 26 जुलाई के बीच होगी। बीसीए की काउंसलिंग 27 और 29 जुलाई के बीच होगी। बी.वॉक इन सॉफ्टवेयर डिजाइनिंग की काउंसलिंग 30 जुलाई को होगी। बीवॉक इन बैंकिंग एंड फाइनेंस के स्टूडेंट्स की काउंसलिंग 31 जुलाई को होगी।

3 जुलाई ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख है। इसके साथ ही इसी दिन ही प्रवेश पत्र भी जारी कर दिया जाएगा. वहीं जो स्टूडेंट्स तीन जुलाई को आवेदन नहीं कर पाएंगे। उनके लिए 4 और 5 जुलाई को विलंब शुल्क के साथ पोर्टल ओपन रहेंगे। इसके अलावा ऑफलाइन फॉर्म महाविद्यालय के कैंपस में काउंटर नंबर-1 पर उपलब्ध रहेंगे, जो स्टूडेंट्स के लिए सुबह 09:30 से शाम 04:30 बजे तक प्राप्त होगी। कॉलेज में प्रवेश परीक्षाएं 8, 9 और 10 जुलाई को दो शिफ्ट में आयोजित होंगी. इसके बाद 11 जुलाई से काउंसलिंग शुरू कर दी जाएगी।

BA                                                          08.07.2024            11:00 am-12:30 pm.
B.Sc. (PCM)                                            08.07.2024            02:00 pm-03:30 pm.
B.Com.                                                   09.07.2024            11:00 am-12:30 p.m.
B.Sc. (ZBC)                                             09.07.2024             02:00p.m.-03:30 pm.
BCA/B.Voc. (SD&EG)/B.Com (H)           10.07.2024             11:00 am-12:30p.m.
BBA/BBADE/B Voc. (B&F) P-1               10.07.2024             02:00 pm-03:00p.m.
BBA/BBADS/BAJMC P-2                        10.07.2024            03:10 pm-04:10 p.m.

यह भी पढ़ेः एलयू वीसी ने महाविद्यालयों को किया प्रेरित, "कॉलेज डेवलपमेंट काउंसिल को बनाएंगे और सशक्त"