आज का राशिफल। 29 जून, 2024

आज का राशिफल। 29 जून, 2024

मेष

आज आपका मन अशांत हो सकता है। लोग आपके ऊपर जिम्मेदारियों का बोझ डालने का प्रयास करेंगे। महंगे उत्पादों की ख़रीदारी के कारण परेशान हो सकते हैं। नकारात्मक लोगों की संगत से दूर रहें।

वृष

आज आप काफी व्यस्त रहेंगे। घर के लोग आपसे काफी प्रसन्न और संतुष्ट रहेंगे। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। व्यापार से जुड़े लोगों की बिक्री बढ़ सकती है। सभी कार्य योजनानुसार ही होते चले जायेंगे। फाइनेंस संबंधी कार्यों के लिए दिन बेहद अनुकूल है।

मिथुन

आज कार्यक्षेत्र की आंतरिक व्यवस्था में कुछ बदलाव करना पड़ सकता है। नए लक्ष्यों को निर्धारित कर सकते हैं। आपका व्यवहार काफी संयमित और लोगों की नजर में आदर्श रहेगा। अपनी बातों को प्रभावी ढंग से रखेंगे।

कर्क

आज वही कार्य करें जिसको लेकर आपकी योजना स्पष्ट हो। परिश्रम का उचित परिणाम न मिलने से मन उदास हो सकता है। परिजनों के साथ बैर या किसी तरह का मनमुटाव आज दूर होगा। वैवाहिक जीवन के लिए समय अवश्य निकालें।

सिंह

आज नए व्यापारिक समझौते करने से बचें। व्यवसाय में प्रतिद्वंदियों के कारण नुकसान उठाना पड़ सकता है। निजी रिश्तों के बीच अहम् की भावना न आने दें। बारिश में भींगने से बचें। वायरल बुखार की चपेट में या सकते हैं। इंश्योरेंस आदि में निवेश करने के लिए दिन शुभ है।

कन्या

आज आपका मन काफी हर्षित रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ेगा। उधार दिया हुआ धन आपको मिल सकता है। व्यापार में काफी अच्छा धन लाभ हो सकता है। घर में प्रसन्नता व खुशहाली का माहौल रहेगा। महत्वपूर्ण अनुबंध के लिए दिन शुभ है।

तुला

आज रुके हुए कार्यों को पूरा करने का दिन है। कार्यक्षेत्र में परेशानियों का अनुभव होगा। जल्दबाज़ी व भावुकता में कोई निर्णय न लें। कानूनी अड़चनों को दूर कर सकते हैं। युवाओं को प्रतियोगी परीक्षा में शुभ परिणाम मिलेंगे। दूसरे व्यक्तियों के मामलों में ज्यादा हस्तक्षेप करना उचित नहीं है।

वृश्चिक

आज घर में शुभ प्रसंग हो सकते हैं। प्रेम संबंध काफी रोमांटिक रहने वाला है। धार्मिक विचारों का आपके ऊपर काफी प्रभाव रहेगा। अपनी जिम्मेदारियों से पीछे न हटें। कार्यस्थल में सब कुछ सामान्य रहेगा। अपनी बातों को दूसरों पर न थोपें।

धनु

आज आय के अनुपात में धन खर्च अधिक हो सकता है। शरीर में जल की कमी के कारण पैरों में दर्द की शिकायत हो सकती है। घर के लोगों की सलाह पर विचार अवश्य करें। वैवाहिक संबंध रोमांटिक रहेंगे। आज आपके घर के किसी विवाह योग्य सदस्य के विवाह की चर्चा हो सकती है।

मकर

आज किसी आकस्मिक यात्रा की योजना बन सकती है। तय लक्ष्यों को समय पर पूरे कर लेंगे। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई को लेकर काफी गम्भीर रहेंगे। जीवनसाथी को आज कुछ उपहार दे सकते हैं। व्यवसाय में अपेक्षा से अधिक धन लाभ होगा।

कुंभ

आज परिजनों से किसी गंभीर विषय पर चर्चा कर सकते हैं। पेट में गैस और जलन की शिकायत हो सकती है। आज गरिष्ठ भोजन का सेवन न करें। कला क्षेत्र से जुड़े लोगों को अपनी प्रतिभा को सिद्ध करने का नया मंच मिल सकता है। आर्थिक समस्याओं का निवारण होगा।

मीन

आज कार्यक्षेत्र में कुछ महत्वपूर्ण व ठोस निर्णय लेने पड़ेंगे। आप किसी सार्वजनिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं। जीवनसाथी के साथ आज यात्रा पर जाने की योजना बना सकते हैं। पहले हुए व्यापार घाटे से आज निजात मिल सकती है।

ताजा समाचार