आज का राशिफल | 10 मार्च 2025

मेष
आज व्यवसायियों को अपने ग्राहकों के प्रति अच्छा व्यवहार रखना चाहिये। पारिवारिक जीवन में तनाव रहेगा। विरोधियों के बीच आप लोकप्रिय होंगे। आपके ऊपर जिम्मेदारियों का दबाव रहेगा। प्रेम संबंधों में तालमेल शानदार रहने वाला है।
वृष
आज समाज में आपकी छवि बेहतरीन होगी। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। महिलाओं को करियर में महत्वपूर्ण उपलब्धि मिल सकती है। परिजनों की चिंता हो सकती है। आप दूसरों की सहायता करने को लेकर तत्पर रहेंगे।
मिथुन
आज कारोबार में बेहतरीन परिणाम मिलेंगे। आप आत्ममंथन में काफी समय व्यतीत करेंगे। घर में सुख-शांति का वातावरण रहेगा। शोध कार्यों से जुड़े कार्यों में आपको शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। बड़े भाई-बहनों से अपने मन की बातें साझा कर सकते हैं।
कर्क
आज व्यवसाय में बदलाव करना चाहते हैं, तो समय उत्तम है। कार्यक्षेत्र में आपको बड़ा सम्मान मिल सकता है। अधीनस्थ कर्मचारियों से अपने संबंध मधुर रखें। कटु वाणी का प्रयोग न करें अन्यथा लोग आपसे नाराज हो सकते हैं।
सिंह
आज गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें। जमीन और संपत्ति से जुड़े दस्तावेजों को सुरक्षित रखें। किसी पर भी ज्यादा भरोसा न करें। आपको अनावश्यक यात्रा करनी पड़ सकती है। घर के किसी बुजुर्ग की सेहत थोड़ी कमजोर रहेगी।
कन्या
आज निर्माण कार्यों में प्रगति होगी। जीवनसाथी से कई गंभीर मुद्दों पर चर्चा करेंगे। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। करियर में बदलाव करने के लिए उपयुक्त समय है। सभी आवश्यक कार्य आसानी से पूर्ण हो जाएंगे।
तुला
आज अनुभवी व्यक्तियों की सलाह को हमेशा ध्यान में रखें। बच्चों के व्यवहार से मन व्यथित हो सकता है। सहयोगियों के सम्मान का हमेशा ध्यान रखें। कार्यक्षेत्र में अचानक काम का दबाव बढ़ सकता है। योग और ध्यान का सहारा लेना उचित होगा।
वृश्चिक
आज अधीनस्थ कर्मचारियों पर अधिक विश्वास करना उचित नहीं है। आयात-निर्यात से जुड़े लोगों को बड़ा धन लाभ होगा। जॉब को लेकर आपको किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। अपनी मेहनत और ऊर्जा का सही दिशा में प्रयोग अवश्य करें।
धनु
आज आपके ऊपर सभी कार्य निर्धारित समय पूरे करने का दबाव रहेगा। उच्च शिक्षा ले रहे विद्यार्थी अपनी शिक्षा को लेकर आशंकित रहेंगे। बड़े अधिकारियों के साथ आपके संबंध खराब न हो इसका ध्यान रखें। सेहत को लेकर थोड़े चिंतित हो सकते हैं।
मकर
आज के काम को कल पर मत टालिए। नौकरीपेशा लोग कहीं पर्यटन के लिए छुट्टी ले सकते हैं। घर की साज-सज्जा में बदलाव कर सकते हैं। व्यवसाय में रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। वर्तमान समय उपलब्धियों से भरपूर रहने वाला है।
कुंभ
आज आत्मविश्वास में वृद्धि होने से आपको लाभ मिलेगा। आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। दांपत्य संबंधों का आनंद लेंगे। परिवार में उत्साह का माहौल रहेगा। बच्चे दोस्तों के साथ गेम्स में अच्छा समय बितायेंगे। आपको क्रोध पर नियंत्रण रखना चाहिए।
मीन
आज सरकारी नौकरी कर रहे लोगों को पदोन्नति मिल सकती है। अपनी कार्यशैली में बदलाव लाने का प्रयास कर सकते हैं। सामाजिक कार्यक्रमों में आप सम्मिलित होंगे। मनोनुकूल कार्यों में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं।