प्रयागराजः शराब पीने को लेकर दो परिवार में हुआ विवाद, तीन की हालत नाजुक

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

प्रयागराज, अमृत विचार। प्रयागराज के कौंधियारा के ग्राम पंचायत मझगवां गांव में देर रात बड़ा बवाल हो गया। गांव में रहने वाले मुन्ना लाल को गांव के ही अशोक सिंह, राम भवन, सोनू सिंह, बलवन्त सिंह ने विवाद के चलते लाठी डंडे, कटवासा से पीट-पीट कर लहूलुहान कर दिया। बीच बचाव करने पहुंची उसकी मुन्ना लाल की पत्नी मीना और बेटी गुड़िया के साथ भी मारपीट कर घायल कर दिया। हमलावरों ने महिला का हांथ भी तोड़ दिया। घटना के बाद सभी घायल जमीन पर तड़पते रहे। सूचना पर पहुंची कौंधियारा पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। जहां से डाक्टरों ने सभी को एस आर एन अस्पताल रेफर कर दिया। तीनों की हालत गंभीर बनी हुई है। 

घटना को लेकर गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। मामले में गेंदा लाल बिन्द पुत्र राम बहादुर बिन्द की तहरीर पर पुलिस ने सभी के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है। सभी आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। 

शराब पीने के विरोध में हुआ विवाद

कौंधियारा के मझिगवां निवासी मुन्ना लाल और अशोक सिंह के परिवार से विवाद चला आ रहा है। अशोक सिंह का बेटा सोनू सिंह मुन्ना लाल के साथ घूमता था और रोज शराब पीता था। जिसको लेकर अशोक सिंह ने कई बार नाराजगी जताई और सोनू को मना भी किया, लेकिन सोनू ने पिता की बात नहीं मानी। जिसके बाद बीती रात मुन्ना को अशोक सिंह और उसके साथ थे। अन्य लोगों ने मुन्ना और उसके परिवार पर हमला कर सभी को घायल कर दिया। 

पूर्व प्रधान रह चुका है अशोक सिंह

गेंदा लाल के मुताबिक अशोक सिंह पूर्व में प्रधान रह चुका है। इसका पहले शराब का ठेका भी था। गांव में रसूख और पैसा होने के कारण पुलिस भी इसके ऊपर कार्रवाई नहीं करती है। भुक्तभोगी ने बताया कि घटना के बाद से सभी आरोपी अपने घर में ही है, लेकिन पुलिस ने किसी की गिरफ्तारी नहीं की है।

यह भी पढ़ेः अमेठी दर्दनाक सड़क हादसा: ई-रिक्शा और बाइक की भिड़ंत, एक की मौत, एक घायल

संबंधित समाचार