Banda: प्रदेश महासचिव मोहित का कांग्रेस कार्यालय में हुआ जोरदार स्वागत...बोले- मैं राहुल गांधी की भारत जोड़ाे यात्रा से बहुत प्रभावित हूॅं

बांदा में प्रदेश महासचिव मोहित का कांग्रेस कार्यालय में हुआ जोरदार स्वागत

Banda: प्रदेश महासचिव मोहित का कांग्रेस कार्यालय में हुआ जोरदार स्वागत...बोले- मैं राहुल गांधी की भारत जोड़ाे यात्रा से बहुत प्रभावित हूॅं

बांदा, अमृत विचार। नवनियुक्त पिछड़ा वर्ग प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव का कांग्रेसजनों ने कार्यालय में जोरदार स्वागत किया। जिला कांग्रेस कार्यालय स्टेशन रोड पर जिला अध्यक्ष प्रद्युम्न कुमार लालू दुबे की अध्यक्षता में शहर अध्यक्ष अफशाना शाह सहित उपस्थित पदाधिकारियों ने नवनियुक्त प्रदेश महासचिव मोहित पाल का जनपद आगमन पर जोरदार स्वागत अभिनंदन किया। 

मोहित ने कहा कि मैं राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से बहुत प्रभावित हुआ था। पिछले सात आठ साल से एक कार्यकर्ता की तरह सेवा‌ कर रहा था। आज पहली बार पदाधिकारी बन कर सेवा करने का मौका मिला है । पूरे जोश के साथ कांग्रेस के लिए समर्पित होकर काम करूंगा। और बिना डर और भय के जनता की सेवा के लिए मेरा जीवन समर्पित है। 

Banda Congress Join 1

मोहित ने वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं का किया सम्मान 

इस मौके पर मोहित पाल ने वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं का सम्मान भी किया। जिनमें सत्य प्रकाश द्विवेदी, बी लाल, शिवबली सिंह, वैश्य राजेश कुमार गुप्ता पप्पू, जहांगीर खान, डा के पी सेन, अशोक वर्धन कर्ण, द्वारिकेश यादव मंडेला, रम्पा पप्पू , आकाश दीक्षित, धीरेन्द्र पाण्डेय और शहर अध्यक्ष अफशाना शाह रहे। अतर्रा निवासी पूर्व रेलवे अधिकारी बुज़ुर्ग चक्रपाणी मिश्रा‌ का जिला अध्यक्ष प्रद्युम्न कुमार लालू दुबे ने माला पहनाकर सम्मान किया। 

आधा सैकड़ा ने ली कांग्रेस की सदस्यता 

मोहित पाल के इस स्वागत कार्यक्रम में अनिल पाल, सुमित पाल, सिवाशुं शिवहरे, सूरज द्विवेदी, राज बहादुर पाल, शुभम यादव, विनय सिंह, राज पटेल, मोहित कुमार, दिग्विजय कुशवाहा, ने  कांग्रेस पार्टी की सदस्यता भी ग्रहण की। इन सभी को जिलाध्यक्ष दुबे ने कांग्रेस पट्टिका और माला पहनाकर स्वागत किया।‌ अंत में जिला अध्यक्ष प्रद्युम्न कुमार लालू दुबे ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए सभी का आभार जताया।

ये भी पढ़ें- Kanpur: PRV को लावारिस छोड़ने पर तीन पुलिसकर्मी निलंबित...मात्र इस वजह से गाड़ी छोड़ ड्यूटी पर चले गई थी खाकी