Barabanki: पंप खराब होने से जल आपूर्ति ठप, बूंद-बूंद पानी के लिए लोग परेशान, महिलाओं ने किया प्रदर्शन

Barabanki: पंप खराब होने से जल आपूर्ति ठप, बूंद-बूंद पानी के लिए लोग परेशान, महिलाओं ने किया प्रदर्शन

देवा/बाराबंकी, अमृत विचारः नगर पंचायत देवा में पेयजल आपूर्ति से लोग परेशान है। पंप खराब होने के कारण कस्बे वासी पानी की बूंद को तरस रहे हैं। इतनी भीषण गर्मी में करीब 40 घंटे से कस्बे में पानी न मिलने से लोग बेहाल हो गए है। इसके अलावा सारा काम भी ठप हो गया है। महिलाओं ने देवा नगर पंचायत कार्यालय पर प्रदर्शन भी किया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहा है। वहीं नगर पंचायत प्रशासन जल्द ही पंप सही कराने का बात कर रहा है। 

एक की बोरिंग फेल तो दूसरा पंप खराब

आदर्श नगर पंचायत देवा में दो वाटर पंप बोरिंग के जरिए समूचे नगर पंचायत में जलापूर्ति की जाती है। मजार रोड स्थित किले पर निर्मित पंप नंबर 1 की बोरिंग फेल हो जाने के कारण करीब एक माह से वह पंप बंद कर दिया गया है और दो नंबर पंप से पेयजल आपूर्ति की जा रही थी। जिससे बहुत ही धीमी रफ्तार में लोगों के घर पानी पहुंच रहा था, लेकिन गुरुवार की सुबह करीब 5 बजे पंप नंबर 2 का मोटर जल जाने के कारण पानी की आपूर्ति बंद हो गई। जिसके बाद कस्बे के अधिकांश वार्डों में लोगो को पानी की दिक्कत हो रही है। भीषण गर्मी में पेयजल आपूर्ति बाधित होने के कारण लोग परेशान हैं। इस संबंध में नगर पंचायत देवा के अध्यक्ष हारून वारसी ने बताया कि नगर पंचायत की टीम मोटर ठीक करने के लिए युद्ध स्तर पर काम कर रही है। जल्द ही पानी सप्लाई शुरू की जाएगी।

ताजा समाचार

चमोली: चौखंबा गईं विदेशी महिला Trekkers लापता, आज भी चल रहा सर्च ऑपरेशन
पुनर्वास विवि में हुआ बायोमीट्रिक अटेंडेंस अनिवार्य, उपस्थिति के बिना दशमोत्तर छात्रवृत्ति पर लग सकती है रोक
Women's T20 World Cup : हमें यह मैच भूलना होगा, अब हमारे लिए प्रत्येक मैच महत्वपूर्ण...न्यूजीलैंड से मिली हार के बाद बोलीं जेमिमा रोड्रिग्स 
उन्नाव में लुटेरों ने सराफा व्यवसाई से साढ़े 12 लाख लूटे: पुलिस से मुठभेड़ में एक के पैर में लगी गोली, चार गिरफ्तार
बरेली कॉलेज : कैसे अदा होंगे नगर निगम के दो करोड़, पहले से अधिकांश खाते हैं सीज
Amethi Murder: एक साथ उठी 4 अर्थी तो सुदामापुरी गांव में मचा कोहराम, गोला गंगा घाट पर किया सभी का अंतिम संस्कार