बहराइच: भीषण गर्मी से व्याकुल दिखे लोग, 44 डिग्री पहुंचा तापमान, वन्यजीव भी परेशान

गर्मी से बचाव के लिए मंदबुद्धि महिला बैंक के एटीएम में सो गई

बहराइच: भीषण गर्मी से व्याकुल दिखे लोग, 44 डिग्री पहुंचा तापमान, वन्यजीव भी परेशान

बहराइच, अमृत विचार। गर्मी से जिलों के लोग परेशान हैं। अभी गर्मी से निजात मिलने की कोई संभावना नहीं दिख रही है। भीषण गर्मी से आम लोगों के साथ साथ वन्यजीव भी परेशान दिख रहे हैं। शनिवार को कोर्ट में एक लंगूर जमीन पर गिर गया। उसे वकीलों ने पानी डाल कर जीवन दिया। कुछ यही हाल आम लोगों में दिख रहा है। तराई के बहराइच जिले में अधिकतम तापमान बढ़ता जा रहा है। बढ़ रहे तापमान के चलते गर्मी अपने शबाब पर पहुंच रही है। 

शनिवार दोपहर में पारा 44.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। गर्मी के चलते झुलसन का अहसास लोगों को हो रहा है। इतना ही नहीं लोगों को सड़कों पर चलने में भी दिक्कत हो रही है। आम आदमी के अलावा वन्यजीव भी गर्मी में तड़प रहे हैं। गर्मी के चलते दिनचर्या करने वाले लोग शरीर को ढक कर बाहर निकलने को मजबूर हैं। कोई गमछा तो कोई दुपट्टा पानी से भिगोकर सर पर बांध रहा है। लेकिन चिलचिलाती धूप से लोग काफी बेहाल है। जिस तरह से गर्मी पड़ रही है। उससे लोगों को निजात मिलने की संभावना अभी  नहीं दिख रही है।

 लोग कम ही घरों से बाहर निकल रहे हैं। धूप में चल रहे वन्यजीव भी नीचे गिर रहे हैं। शनिवार को कलेक्ट्रेट में स्थित कचहरी में एक लंगूर बंदर जमीन पर गिर कर बेहोश हो गया। जिसे वकीलों ने पानी डाल कर जीवन दिया। हालांकि काफी देर तक बंदर गुमशुम बैठा रहा। लगभग दो घंटे बाद वह चलने के लिए लायक हुआ। लेकिन वह गश खाकर बार बार गिर रहा था। 

मंदबुद्धि महिला एटीएम परिसर में ही सोई

सड़क पर खुले में चल रहे मंदबुद्धि ग्रामीण भी परेशान है। इसकी बानगी अस्पताल चौराहा स्थित एटीएम में देखने को मिली। एटीएम में ऐसी चल रही है। गर्मी से परेशान एक मंदबुद्धि महिला जाकर उसी में सो गई। काफी प्रयास के बाद भी उसे बाहर नहीं निकाला जा सका। पूरी नींद सोने के बाद महिला स्वयं बाहर चली गई।

ये भी पढ़ें -लखनऊ: सड़क हादसे में नगर पंचायत कर्मचारी की मौत