बाराबंकी: हिसाल अध्यक्ष तो महामंत्री निर्वाचित हुए अशोक, बार एसोसिएशन के परिणाम घोषित

बाराबंकी: हिसाल अध्यक्ष तो महामंत्री निर्वाचित हुए अशोक, बार एसोसिएशन के परिणाम घोषित

बाराबंकी, अमृत विचार। भारी गहमागहमी के बीच गुरुवार को जिला बार एसोसिएशन के चुनावों के परिणाम घोषित हुए। अध्यक्ष पद के लिए कुल छह उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे। घोषित हुए चुनाव परिणामों में हिसाल बारी किदवई अध्यक्ष तो महामंत्री पद के लिए अशोक कुमार वर्मा चुने गए। अध्यक्ष पद पर हिसाल बारी किदवई ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी रामगोपाल शुक्ल को 208 मतों से शिकस्त दी। रामगोपाल शुक्ल 444 मत पाकर दूसरे स्थान पर रहे। जबकि अध्यक्ष पद के लिए 387 मत पाकर नरेंद्र कुमार वर्मा तीसरे स्थान पर रहे।

इसी तरह महामंत्री पद के लिए पांच उम्मीदवार चुनाव मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे थे। जिसमें अशोक कुमार वर्मा पर मतदाताओं ने अपना भरोसा जताया। 673 मत पाकर वह विजयी घोषित किए गए। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी रामराज यादव से 158 मतों के अन्तर से बड़ी जीत हासिल की। रामराज यादव महामंत्री पद के लिए दूसरे स्थान पर रहे उन्हें 515 मत प्राप्त हुए। जबकि 507 मत पाकर कौशल किशोर त्रिपाठी तीसरे नम्बर पर रहे।

6

6
हिसाल बारी किदवई, नवनिर्वाचित अध्यक्ष, जिला बार एसोसिएशन

 

इसी तरह वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए देवेन्द्र प्रताप यादव चुनाव जीते उन्हें 443 मत प्राप्त हुए। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी रहे देवी प्रसाद वर्मा को 60 मतों से शिकस्त दी। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर सुनीत अवस्थी तीसरे स्थान पर रहे। इसी तरह उपाध्यक्ष प्रथम के लिए राकेश कुमार तिवारी विजयी घोषित किए गए उन्हें 494 मत प्राप्त हुए। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी रामकुमार वर्मा को 20 मतों से शिकस्त दी। उपाध्यक्ष प्रथम पद के लिए सहज राम यादव तीसरे स्थान पर रहे। 

उपाध्यक्ष द्वितीय पद के लिए अंशुमान सिंह निर्वाचित हुए उन्हें 416 मत मिले। जबकि इसी पद पर 320 मत लेकर अनिल कुमार वर्मा दूसरे स्थान पर रहे। उपाध्यक्ष द्वितीय पद के लिए लड़ाई बड़ी कांटे की रही। महज 4 मतों से अनिल कुमार वर्मा को पराजय का मुंह देखना पड़ा। इसी तरह कोषाध्यक्ष के लिए विनोद कुमार विजयी हुए उन्हें 814 मत प्राप्त हुए।

इस पद के लिए अनुराग शुक्ला दूसरे स्थान पर रहे उन्हें 634 मत प्राप्त हुए। संयुक्त मंत्री पुस्तकालय प्रभारी के लिए आठ उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे जिसमें प्रदीप कुमार वाजपेई 'मामा' विजयी घोषित किए गए उन्हें 326 मत प्राप्त हुए। दूसरे स्थान पर कृष्ण गोपाल गौतम रहे उन्हें 303 मत मिले। सदस्य कार्यकारिणी के लिए कुल दस उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे।

4
अशोक कुमार वर्मा, नवनिर्वाचित महामंत्री, जिला बार एसोसिएशन

 

इस पद के लिए दौलता कुमारी ने बाजी मारी उन्हें 1504 मत प्राप्त हुए। इस पद के लिए पंकज आनन्द वर्मा दूसरे स्थान पर रहे उन्हें 1308 मत प्राप्त हुए। इसी तरह सदस्य कार्यकारिणी के लिए अनिल कुमार यादव चुनाव जीते उन्हें 1060 मत प्राप्त हुए। जबकि दूसरे स्थान पर राहुल विक्रम सिंह रहे उन्हें 734 मत प्राप्त हुए। चुनाव में विजयी सभी प्रत्याशियों को चुनाव अधिकारी एमके सिंह ने प्रमाण पत्र देकर शुभकामनाएं दीं।

अधिवक्ता हितों के लिए जारी रहेगा संघर्ष: हिसाल

गुरुवार को जिला बार एसोसिएशन के परिणाम की घोषणा के बाद अध्यक्ष पद के लिए चुने गए हिसार बारी किदवई ने अमृत विचार से बातचीत में कहा अधिवक्ताओं द्वारा हमें जो स्नेह मिला इसका मैं आभारी हूं। हमारा संघर्ष अधिवक्ताओं के हितों के लिए हमेंशा जारी रहेगा। मन में किसी भी अधिवक्ता साथियों के लिए कोई कटुता का भाव न पहले कभी रहा न आगे रहेगा। हम सब अधिवक्ता पहले है। अन्तर सिर्फ इतना है कि अधिवक्ताओं ने बड़ी जिम्मेदारी से नवाजा है। मैं पूरी जिम्मेदारी और निष्ठा से उसका पालन करूंगा।

यह भी पढ़ें:-Purvanchal University: फार्मेसी में फर्स्ट क्लास पास करने वाले छात्र दोबारा मूल्यांकन में हुए फेल, जानें पूरा मामला

ताजा समाचार