यूपी बोर्ड : हाईस्कूल में अर्पित, इण्टर में श्रेया व शाश्वत बेल्हा में अव्वल

यूपी बोर्ड : हाईस्कूल में अर्पित, इण्टर में श्रेया व शाश्वत बेल्हा में अव्वल

प्रतापगढ़, अमृत विचार। माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2024 का परिणाम शनिवार को दोपहर दो बजे घोषित किया गया। हाईस्कूल में 91.24 प्रतिशत और इंटरमीडिएट में 81.33 प्रतिशत परीक्षार्थियों ने सफलता प्राप्त की है। जिले के हाईस्कूल के तीन और इंटरमीडिएट के तीन बच्चों ने प्रदेश की टॉप सूची में जगह बनाई है।

जनपद में इस बार हाईस्कूल एवं इण्टर की परीक्षा में कुल 1 लाख 10 हजार 889 परीक्षार्थी रहे। जिसमें हाईस्कूल में 57 हजार 114 व इण्टर में 53 हजार 775 परीक्षार्थी रहे। कुल 199 केंद्रों पर परीक्षा हुई थी। इसमें सात संवेदनशील केंद्र बनाए गए थे।हाईस्कूल में राम इण्टर कॉलेज सराय दलजीत सांगीपुर के अर्पित तिवारी ने 600 में से 588 (98 प्रतिशत) अंक पाकर जिले में अव्वल रहे।  प्रदेश की सूची में अर्पित तीसरे स्थान पर हैं। इसी प्रकार हाईस्कूल में कृपालु बालिका इण्टर कालेज कुण्डा की पारुल सरोज ने 583 (97.17 प्रतिशत) अंक हासिल कर प्रदेश की सूची में आठवां एवं स्वामी करपात्री जी इण्टर कालेज की आराध्या 581 (96.83 प्रतिशत) अंक हासिल कर प्रदेश की सूची में दसवां स्थान बनाया है।

जबकि इंटर की परीक्षा में मॉर्डन साइंस इंटर कॉलेज की श्रेया विश्वकर्मा 483 अंक ( 96.60 प्रतिशत) हासिल कर जनपद की टॉपर रही व प्रदेश में सातवां स्थान बनाया। कलावती इण्टर कालेज रैयापुर कुण्डा के शाश्वत सिंह भी इण्टर में जिला टॉपर रहे। शाश्वत ने 483 (96.60 प्रतिशत) अंक हासिल कर प्रदेश की सूची में सातवां स्थान बनाया। मॉडर्न साइंस इण्टर कालेज जोगापुर की सुहानी दुबे 482 (96.40 प्रतिशत) अंक हासिल कर जिले में दूसरा व प्रदेश की सूची में आठवां स्थान बनाया है। एसबीएम इण्टर कालेज सगरा सुंदरपुर की खुशी शुक्ला व बाल भारती इण्टर कालेज उमरी कोटिला कुंडा की वंदिता यादव 479 अंक (95.80 प्रतिशत) हासिल कर इण्टर में जिले में तीसरा स्थान व प्रदेश में 24वां स्थान हासिल किया। यूपी बोर्ड परीक्षा 2024 के परीक्षा परिणाम में जिले में हाईस्कूल के 45 बच्चों ने टॉप 10 सूची में जगह बनाई है। वहीं 12वीं में टॉप 10 सूची में जिले के 26 बच्चों ने जगह बनाई है।

हाईस्कूल में प्रदेश में 24 व इण्टर में 54 वें स्थान पर

डीआईओएस सरदार सिंह ने बताया कि प्रतापगढ़ जिले का हाईस्कूल मण्डल में तीसरा व प्रदेश में 24 वां स्थान है। जबकि इण्टर में मण्डल में चौथा व प्रदेश में 54 वें स्थान पर है।

सभी सफल परीक्षार्थियों को बधाई एवं आगे के लिए शुभकामनाएं। जो परीक्षार्थी सफल नहीं हुए निराश न हों वह मेहनत करें और बेहतर परिणाम आएगा।
सरदार सिंह,डीआईओएस प्रतापगढ़।

हाईस्कूल जिला टॉप 10 की सूची--

क्रमांक - नाम - कालेज का नाम - प्राप्तांक प्रतिशत

1 - अर्पित तिवारी - रामा इंटर कालेज सराय दलापट्टी सांगीपुर -  98 प्रतिशत 
2- पारुल सरोज - कृपालु बालिका इंटर कालेज कुंडा -97.17
3- आराध्या - स्वामी करपात्री जी इंटर कालेज रानीगंज -96.83
4 - आस्था शुक्ला - कृपालु बालिका इंटर कालेज कुण्डा -96.67
4 - ईशान शुक्ला - मॉडर्न साइंस इण्टर कालेज जोगापुर - 96.67
4-मधुर - एसकेएस इण्टर कालेज दियांवा पट्टी - 96.67
4-मानसी वर्मा - यमुना प्रसाद यादव हायर सेकेंड्री स्कूल वर्मा नगर लालगंज - 96.67
4- मो.शहबाज- रामा इंटर कॉलेज सराय दला पट्टी सांगीपुर- 96.67
5 - अविका केसरवानी - कृपालु बालिका इंटर कालेज कुंडा -96.50
5 - प्रियांशु यादव- एसवीएम इंटर कालेज लालगंज -96.50
5 - अरुण कुमार - वीपीएसएम इंटर कालेज बींद मुजाही बाजार -96.50
5 - काजल यादव- वैष्णो देवी इंटर कालेज गोदाही कुंडा-96.50
5 - सौरभ शर्मा- रामा इंटर कालेज सराय दलापट्टी सांगीपुर -96.50
6 - सुमित यादव- एवीएन इंटर कालेज जेठवारा -96.33
6 - शौर्य विक्रम सिंह- एसकेवीवीएम इंटर कालेज बानेमऊ -96.33
6 - अजय कुमार सरोज- वीपीएसएम इंटर कालेज बींद मुजाही बाजार -96.33
6 - श्रेया सिंह - वीपीएसएम इंटर कालेज बींद मुजाही बाजार -96.33
6 - सचिन साहू - बाबू लाल इंटर कालेज मऊदारा कुंडा -96.33
6 - अर्चना - केएस इंटर कालेज पीवी संडवा चंद्रिका -96.33
6 - अंतिमा साहू - जवाहर इंटर कालेज विधासिन कुंडा -96.33
7 - अशाना यादव- कृपालु इंटर कालेज कुंडा -96.17
7 - खुशी सिंह - वीपीएसएम इंटर कालेज बींद मुजाही बाजार -96.17
7 - सपना द्विवेदी - ठाकुर बलभद्र सिंह इंटर कालेज राहाटीकर
 -96.17
7 - वैदिक कुमार वैश्य - बीपीएम इंटर कालेज राजापुर सांगीपुर -96.17
7- कृष्णा सोनी - रामा इंटर कालेज सराय दलापट्टी सांगीपुर -96.17
8- अंशिका पटेल - एसबीपी इंटर कालेज बहुता - 96
8- प्रिया यादव - कृपालु बालिका इंटर कालेज कुंडा - 96
8- रोशनी सिंह - कृपालु बालिका इंटर कालेज कुंडा - 96
8- अनामिका चौरसिया- वीपीएसएम इंटर कालेज बींद मुजाही बाजार - 96
8 - आशुतोष पांडेय - संत अंथोनी इंटर कालेज - 96
8 - आशीर्वाद मिश्रा - जीएस गिरी जी कॉलेज ऑफ एजुकेशन कुंडा - 96
8 - ऋषि कुमार सिंह - स्व.सेठानी सुशीला  गुप्ता इंटर कालेज धरौली मुफरीद - 96
8 -आंशी द्विवेदी - बीपीएम इंटर कालेज राजापुर सांगीपुर - 96
9 - प्रिंसी यादव - तुलसी इंटर कालेज बाबूगंज जमेठी कुंडा -95.83
9 -आदित्य पटेल - टीपी इंटर कालेज कुंडा -95.83
9 -अनिल कुमार - इंटर कालेज छतरपुर -95.83
9- तनु सिंह -वीपीएसएम इंटर कालेज बींद मुजाही बाजार - 95.83
9- दीक्षा सिंह - श्री जेपीआरएनडी इंटर कालेज कोहड़ौर 95.83
9 - आकिब हसन - मॉडर्न साइंस इंटर कालेज जोगापुर - 95.83
9- मृत्युंजय पांडेय - यमुना प्रसाद यादव हायर सेकेंड्री स्कूल वर्मा नगर लालगंज - 95.83
9 - मानसी यादव - एसएच इंटर कालेज आह्लादगंज कुंडा - 95.83
10 - सृष्टि शुक्ला - कृपालु बालिका इंटर कालेज  कुंडा -95.67
10 -जिया सिंह - श्री एसएनजी इंटर कालेज अधारपुर -95.67
10-नवनीत शुक्ला - ठाकुर बलभद्र सिंह इंटर कालेज राहाटीकर -95.67
10 - श्रद्धा द्विवेदी - केएस इंटर कालेज पीवी संडवा चंद्रिका -95.67

इण्टर जिला टॉप 10 की सूची

क्रमांक - नाम - कालेज का नाम - प्राप्तांक प्रतिशत

1 - श्रेया विश्वकर्मा - मॉडर्न साइंस इंटर कालेज जोगापुर -96 .60
1 -शाश्वत सिंह - कलावती इण्टर कालेज रैयापुर कुंडा - 96.60
2 - सुहानी दुबे - मॉडर्न साइंस इंटर कालेज जोगापुर -96.40
3 -खुशी शुक्ला -एसवीएम इंटर कालेज सगरा सुंदरपुर -95.80
3-वंदिता यादव -बाल भारती इंटर कालेज छेऊंगा कुंडा -95.80
4-रजनीश मौर्य - श्री हीरालाल इंटर कालेज गोतनी कुंडा -95.60
5 -विवेक सिंह -संत अंथोनी इंटर कालेज - 95.40
6 - आयुषी मौर्या - तुलसी इंटर कालेज कुंडा - 95.20
6.कशिश गुप्ता - श्री एसएनजी इंटर कालेज अधारपुर- 95.20
6 - जिया ओझा -मॉडर्न साइंस इण्टर कालेज जोगापुर -95.20
7-अनुराग मौर्य - वैष्णो देवी इंटर कालेज गोदाही कुंडा - 95
7-श्रेया सिंह - टीआरएन सिंह इंटर कालेज जगदीशपुर सांगीपुर - 95
8 - श्रद्धा यादव - बलभद्र इंटर कालेज डीहा - 94.80
8 - अंजू उपाध्याय - चन्द्रशेखर एम इंटर कालेज लखनपुर सांगीपुर -94.80
8-निशी मिश्रा - जे इंटर कालेज आलापुर -94.80
9- हार्दिक पटेल - बीडी इंटर कालेज पूरे बुद्धिधर बाबागंज -94.60
9 - दिव्यांश सिंह - एसजेवी इंटर कालेज टिकरिया बुजुर्ग कुंडा 94.60
9 - श्रेया उमरवैश्य - साकेत गर्ल्स इंटर कालेज दहिलामऊ 94.60
10 -निष्ठा सिंह - साकेत गर्ल्स इंटर कालेज दहिलामऊ
94.40
10 - तरु सिंह - साकेत गर्ल्स इंटर कालेज दहिलामऊ
94.40
10 - प्राची - श्री एसएनजी इंटर कालेज अधारपुर
94.40
10 - रश्मि मौर्या - बाबू लाल मौर्य इंटर कालेज मऊदारा 
94.40
10 - अंशिका पटेल - एसएस पटेल संसरियापुर 94.40
10 - विक्रांत यादव - जे इंटर कालेज आलापुर
94.40
10 - रणधीर  यादव - एसएच लाल गोतनी कुंडा
94.40
10 - रणवीर  यादव - एसएच लाल गोतनी कुंडा
94.40

यह भी पढ़ें: बहराइच: कंबाइन मशीन के नीचे दबकर महिला की मौत