पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी के निधन पर अखिलेश यादव ने जताया दुख, दी भावभीनी श्रद्धांजलि...

लखनऊ। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड व मिजोरम के पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी का 83 वर्ष की उम्र में भोपाल के अपोलो हॉस्पिटल में निधन हो गया है। वे कई दिनों से बीमार थे। पूर्व राज्यपाल कुरैशी के निधन की जानकारी परिवार के एक सदस्य ने दी। उनकी देखभाल करने वाले उनके भतीजे सूफियान अली ने कहा, ‘‘ कुछ समय से उनकी तबीयत ठीक नहीं थी और सुबह करीब 11 बजे भोपाल के एक निजी अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली।’’
देश के वरिष्ठ राजनेता एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल जनाब अजीज कुरैशी जी का इंतकाल, अत्यंत दुःखद।
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) March 1, 2024
उनकी आत्मा को शांति दें भगवान।
शोकाकुल परिजनों को यह असीम दुःख सहने का संबल प्राप्त हो।
भावभीनी श्रद्धांजलि ! pic.twitter.com/GVH6TjEkpO
पूर्व राज्यपाल के निधन पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने दुख जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया साइट 'एक्स' पर पोस्ट कर लिखा, "देश के वरिष्ठ राजनेता और उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल जनाब अजीज कुरैशी का इंतकाल, अत्यंत दुःखद. उनकी आत्मा को शांति दें भगवान। शोकाकुल परिजनों को यह असीम दुःख सहने का संबल प्राप्त हो। भावभीनी श्रद्धांजलि!"।
वहीं समाजवादी पार्टी के नेता अमीक जमई ने 'एक्स' पर पोस्ट कर बताया कि 1 मार्च को अजीज कुरैशी का निधन हो गया। 10 :30 बजे सुबह अपोलो भोपाल में उन्होंने आखिरी सांस ली। भोपाल मे आज शाम 8:30 बजे उन्हें सुपुर्द ए खाक किया जाएगा।
यह भी पढ़ें;-कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजीज कुरैशी का निधन, 83 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा