कानपुर: गैंगरेप के बाद चचेरी बहनों के शव पेड़ से लटके मिले, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार, की यह कार्रवाई!

कानपुर: गैंगरेप के बाद चचेरी बहनों के शव पेड़ से लटके मिले, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार, की यह कार्रवाई!

घाटमपुर, कानपुर, अमृत विचार। घाटमपुर कोतवाली क्षेत्र के बरौली गांव में गैंगरेप के बाद बुधवार रात नाबालिग चचेरी बहनों (16 और 14 वर्षीय) के शव पेड़ पर फांसी के फंदे से लटके मिले। चचेरी बहनों के साथ मंगलवार रात नशे में धुत ईंट भट्ठे के ठेकेदार ने अन्य साथियों के साथ मिलकर गैंगरेप किया था। दोनों किशोरियों के अश्लील वीडियो बनाकर जबरन शराब और बीड़ी पिलाकर पीटा भी था। उस दौरान ईंट-भट्ठे में काम करने वाले लोग बाजार करने गए थे।

16 वर्षीय मृतका किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने भट्ठे के ठेकेदार रामस्वरूप, रज्जू, संजय, अन्य के विरुद्ध गैंगरेप, पॉक्सो, आत्महत्या के लिए उकसाने, मारपीट, धमकी, आपत्तिजनक वीडियो, फोटो खींचने की एफआईआर दर्ज की है। तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।

घाटमपुर के बरौली गांव में श्रीबालाजी भट्ठे में जिला हमीरपुर के थाना सिसौलर निवासी दो श्रमिक काम करते हैं। वह दोनों फुफेरे भाई हैं। दोनों ने पुलिस को बताया कि भट्ठे में रामस्वरूप ठेकेदारी करता है। मंगलवार शाम को हफ्ते भर का हिसाब हुआ तो पैसे मिलने पर वह और भट्ठे के अधिकतर श्रमिक परिवार बाजार चले गए थे। अपनी-अपनी झोपड़ी में 16 वर्षीय और 14 वर्षीय किशोरी चचेरी बहनें अकेली थीं।

परिजनों ने आरोप लगाया कि इसी दौरान नशे में धुत ठेकेदार रामस्वरूप, उसका बेटा रज्जू, संजू और एक अन्य झोपड़ी में घुस गए और चचेरी बहनों के साथ गैंगरेप किया। दोनों को मारापीटा, जबरन शराब और बीड़ी पिलाई। दोनों बेटियों का अश्लील वीडियो भी बनाया। किशोरियों के पिता ने बताया कि मंगलवार रात वे लोग बाजार से लौटे तो लड़कियां रो रही थीं।

पूछने पर उन्होंने ठेकेदार और उसके साथियों की सारी करतूतें बताईं। वे लोग घटना का विरोध जताने आरोपियों के पास पहुंचे तो उन लोगों ने अभद्रता करते हुए वहां से भगा दिया। इसके बाद वे लौट आए और सब सो गए। बुधवार को दिनभर वे पुलिस के पास जाने की सोचते रहे लेकिन डर के मारे गए नहीं।

इस बीच बुधवार शाम दोनों किशोरियां खेलने के लिए निकलीं और वापस नहीं लौटीं। रात का 10 बज गया, दोनों नहीं लौटीं तो खोजबीन शुरू हुई। बुधवार रात करीब 11 बजे भट्टे से थोड़ा दूर एक पेड़ से दोनों के शव लटके मिले। देर रात पुलिस को सूचना दी गई तो थाने का फोर्स पहुंचा और छानबीन की। गुरुवार सुबह संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) हरीश चन्दर, डीसीपी रविंद्र कुमार, एसीपी रंजीत कुमार भट्ठे पहुंचे और परिजनों से घटना की जानकारी ली।

पुलिस ने ठेकेदार रामस्वरूप, रज्जू व संजय को गिरफ्तार कर लिया है। भट्ठे के मुनीम, भट्ठा मालिक को नजरबंद कर दिया गया है। गुरुवार रात दोनों किशोरियों का पोस्टमार्टम तीन डॉक्टरों डॉ सुमन यादव, डॉ पवन सचान, डॉ सुशील सचान के पैनल ने किया। गांव में सर्किल के फोर्स के साथ-साथ पीएसी तैनात कर दी गई है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ और साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद अन्य कार्रवाई होगी।

ताजा समाचार

Unnao: एआरटीओ प्रवर्तन को पाकिस्तान के नम्बर से आई कॉल, फोन करने वाले ने कहा ये...सुनकर सहमे अधिकारी, जानिए पूरा मामला
Kanpur: एपी फैनी जमीन मामला: सलीम बिरयानी ने खोले कई गहरे राज; सफेदपोश समेत 12 नाम उजागर
चेतावनी बिंदु के पास पहुंच रहा है गंगा का जलस्तर : विधायक और डीएम ने 150 बाढ़ पीड़ियों को बांटी राशन सामग्री
100 से अधिक लोगों को मकान खाली करने की नोटिस : खलिहान और रास्ते की जमीन पर मकान बनाने का आरोप
Jalaun: जुआ खिलवाने में थानाध्यक्ष और 2 सिपाही निलंबित; 17 जुआरी भी गिरफ्तार, इतने लाख रुपये बरामद...
लखीमपुर खीरी: भाजपा जिलाध्यक्ष के भाई ने तमंचे से खुद को गोली से उड़ाया